Budhwar ko Konsa Colour Pahne: बुधवार के दिन पहने ये रंग, गणेश भगवान की कृपा से बन जायेंगे सभी बिगड़े काम

Budhwar ko Konsa Colour Pahne: आज बुधवार का दिन गणेश भगवान् को समर्पित है जिन्हे विद्या का देवता कहा जाता है। आइये जानते हैं आज आपके लिए कौन से रंग का कपडा पहनना शुभ है।

Update: 2023-05-10 08:08 GMT
Budhwar ko Konsa Colour Pahne (Image Credit-Social Media)

Budhwar ko Konsa Colour Pahne:: हिन्दू मान्यताओं में खास दिन पर खास रंग का कपड़ा पहनने के कई लाभ बताये गए हैं। इतना ही नहीं वार के हिसाब से भी आपको खास रंग का कपड़ा पहनने को कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि उस दिन विशेष रंग का कपड़ा पहनना काफी शुभ होता है। इसी प्रकार हर दिन भगवान् विशेष को समर्पित भी है। आज बुधवार का दिन गणेश भगवान् को समर्पित है जिन्हे विद्या का देवता कहा जाता है। आइये जानते हैं आज आपके लिए कौन से रंग का कपडा पहनना शुभ है।

बुधवार के दिन पहने ये रंग

कहा जाता है रंगीन का सही चुनाव हमारे ग्रह-नक्षत्र में संतुलन बनाये रखते हैं। इसलिए बुधवार के दिन आपको कौन से रंग का कपडा पहनना चाहिए आइये ये भी आपको बता देते हैं। विघ्न हरता भगवान श्री गणेश प्रथम पूजनीय हैं और उनकी कृपा से किसी भी तरह का कोई भी काम नहीं रुकता। बुधवार का दिन भगवान् गणेश को समर्पित है। कहते हैं अगर आप पर किसी तरह का कोई क़र्ज़ है तो मात्र गणेश स्तुति और गणेश चालीसा का नियमित पाठ करने से वो हट जाता है और व्यक्ति की हर समस्या दूर हो जाती है। बुधवार को अगर आप गणपति बाप्पा की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं तो वो इससे प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। इसी के साथ आप विनायक भगवान् को विशेष रंग द्वारा भी प्रसन्न कर सकते हैं। जब आप गणेश भगवान की पूजा करें तो रंगों का विशेष ध्यान रखें। आइये जानते हैं कि भगवान गणेश की पूजा करते समय आपको किस रंग के कपडे पहनने चाहिए।

  • आप भगवान् गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन गुलाबी, आसमानी, हल्का पीला और क्रीम कलर के कपडे पहन सकते हैं।
  • आपको बता दें इस दिन आप सफ़ेद रंग के कपडे भी पहन सकते हैं। सफ़ेद रंग जहाँ शांति का प्रतीक है वहीँ ये रंग आपको शांत मन देगा। साथ ही सफ़ेद रंग पवित्रता का भी प्रतीक होता है।
  • इसके साथ ही आप बुधवार के दिन लाल रंग के कपडे भी पहन सकते हैं। क्योकि गणेश भगवान को लाल रंग बेहद प्रिय होता है।
  • इस सब रंगों के साथ गणेश जी को हरे रंग की दूर्वा अति प्रिय है। इसकिये आप बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

नोट: इस आर्टिकल में बताई गयी सभी बातें मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Tags:    

Similar News