प्रेमिका ऐसे पुरुषों का कभी नहीं छोड़ती साथ, जिसमें हों ये 4 बात, जानें चाणक्य के विचार

जो प्रेमिका को सम्मान की नजरों से देखता है।  जीवन में उनके महत्त्व और भागीदारी को समझता है ऐसा  पुरुष कभी रिश्तो में असफल नहीं होता।

Update: 2020-12-29 02:51 GMT
जिन पुरुषों में होती है ऐसी बात, वो प्रेम में नहीं होते असफल

जयपुर: मनुष्य जीवन में सामाजिक और आर्थिक सफलता के लिए प्रयत्न करता है लेकिन जीवन के हर क्षेत्र में आप चाहे जितना सफल हो जाएं। अगर रिश्तों अविश्वास मिले तो पूरी जिंदगी उसकी भरपाई नहीं कर पाता है। कहने का मतलब कि प्रेम जीवन का अमूल्य पहलू है।

प्रकांड विद्वान चाणक्य ने भी जीवन और रिश्तों की सच्चाई के बयां किया है। जिससे जीवन को सुगम व सरल बनाया जा सकता है। महिला हो या पुरुष दोनों के जीवन में प्रेम का महत्व है। दोनों इसके मिलने से सुखी जीवन जीते है और धोखा खाने पर टूट जाते हैं। जिन पुरुषों को प्रेम में सफलता चाहिए, उनके लिए भी चाणक्य ने कुछ बातों को बताया है।

यह भी पढ़ें...29 दिसंबर: लाल रंग के कपड़े न पहनें कुंभ राशि के लोग, जानें अपना आज का राशिफल

सम्मान

*चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष स्त्री और प्रेमिका को सम्मान की नजरों से देखता है। जीवन में उनके महत्त्व और भागीदारी को समझता है ऐसा पुरुष कभी रिश्तो में असफल नहीं होता। ऐसे पुरुष घर बाहर हर स्त्री को सम्मान देते है।

शारीरिक सुख

*चाणक्य कहते हैं कि जो पुरुष व्याभिचार से दूर अपनी स्त्री को शारीरिक और भावनात्मक रूप से संतुष्ठ रखता है ऐसे पुरुष का प्रेम सम्बन्ध सदैव मजबूत होता है। पत्नी की भावनाओं की कद्र करता है। उससे जबरदस्ती नहीं करता। वह पुरुष मजबूत इरादों का होता है।

पर स्त्रीगामी

*चाणक्य कहते हैं कि वह पुरुष जो अन्य स्त्री को गलत नजरों से नहीं देखता और केवल अपनी पत्नी या प्रेमिका के प्रति विश्वास रखता है ऐसा पुरुष भी कभी प्रेम में असफल नहीं होता। जीवन में सुख समृद्धि उससे दूर नहीं जाती है।

 

यह भी पढ़ें...हाथों की रेखाओं में बहुत कुछ, अब इससे खुलेगा वैवाहिक जीवन का राज

सुरक्षा

*चाणक्य कहते हैं जिस स्त्री से पुरुष प्रेम करें या पत्नी रूप में उसे साथ रखें उसकी सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं का पूरी तरह निर्वाह करें, उसका प्रेम जीवन सफल रहता है। उस ईश्वरीय कृपा बरसती है।

 

Tags:    

Similar News