आज ही करें ये काम, नहीं तो सालभर रहेगा मलाल, जानिए कितना समय है आपके पास

होली का पर्व रंग व उल्लास का पर्व है। होली के एक दिन होलिका दहन होता है, इसमें हम अपनी बुराई को जलाकर अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प लेते हैं। तो आप जानते ही है कि खुशियों का उत्सव होली ऐसा त्योहार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरता है।

Update: 2020-03-09 02:04 GMT
holika

जयपुर : होली का पर्व रंग व उल्लास का पर्व है। होली के एक दिन होलिका दहन होता है, इसमें हम अपनी बुराई को जलाकर अच्छाई की राह पर चलने का संकल्प लेते हैं। तो आप जानते ही है कि खुशियों का उत्सव होली ऐसा त्योहार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरता है। रंग-गुलाल जब उड़ते हैं तो मन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। होली का त्योहार जीवन में भी नई उमंग लाए। इस त्योहार पर कुछ आसान से उपाय भी है जो खुशियों को दोगुना कर देते हैं। तो आज होलिका दहन है और आज ही करें ये उपाय...

 

यह पढ़ें...राशिफल 9 मार्च: होलिका दहन के दिन कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन, जानिए

*यदि परिवार में किसी की सेहत लगातार खराब रहती है तो होली पर इस उपाय को अवश्य आजमाएं। होलिका की राख को रोगी के तकिये के नीचे रख दें। इस उपाय को करने से रोगी को स्वास्थ होता है।

*होलिका की राख को घर में अवश्य लाएं। यह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देती है। यदि पैसों की बचत न हो रही हो तो होलिका की राख को लाल रुमाल में बांधकर तिजोरी या पर्स में रखें।

*होलिका की राख से परिवार में पुरुष तिलक लगाएं और महिलाएं इसे अपनी गर्दन पर लगाएं। इससे नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

 

यह पढ़ें...होली पर भरना चाहते हैं झोली तो करें वास्तु से संबंधित ये सरल उपाय

*होलिका दहन में परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। होलिका में पीली सरसों अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

* होली के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें। होली पर जरूरतमंदों को दान अवश्य करें। पशुओं को भोजन प्रदान करें। अगर मन में कोई भय रहता है तो इससे निजात पाने के लिए होली पर नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें।

Tags:    

Similar News