कान बताते हैं आपकी असलियत, इन लोगों पर ना करें जल्दी भरोसा

कुछ लोग ऐसे  लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जिनस धोखा मिलता हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में अगर पहले ही सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान हो जाए तो धोखा खाने से बच सकतें हैं।  ज्योतिषशास्त्र के समुद्रशास्त्र में मनुष्य के अंग और रंग से पहचान की जाती है। जैसे शरीर के अंग  नाक कान आंख देखकर सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान सकते हैं। जानते हैं कान से  जुड़े राज...

Update: 2020-07-10 02:28 GMT

लखनऊ : कुछ लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जिनस धोखा मिलता हैं और बाद में पछताते हैं। ऐसे में अगर पहले ही सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान हो जाए तो धोखा खाने से बच सकतें हैं। ज्योतिषशास्त्र के समुद्रशास्त्र में मनुष्य के अंग और रंग से पहचान की जाती है।

जैसे शरीर के अंग नाक कान आंख देखकर सामने वाले के व्‍यक्तित्‍व की पहचान सकते हैं। जानते हैं कान से जुड़े राज...

 

*सफल और दीर्घायु

अगर किसी व्‍यक्ति के कान गज कर्ण जैसे हों। यानी हाथी के जैसे बड़े कान हों तो यह अत्‍यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति अपने कार्य में सफल और दीर्घायु होते हैं।

समाज में इन्‍हें काफी मान-सम्‍मान मिलता है। ये जितने अच्‍छे वक्‍ता होते हैं उतने ही अच्‍छे श्रोता भी होते हैं।

 

यह पढ़ें...आपकी कुंडली का ये योग बनाएगा आपको सफल राजनेता, जानें कैसे..

*काफी भाग्यशाली

अगर किसी व्‍यक्ति के कान चौड़े हों तो ऐसे लोग काफी भाग्यशाली होते हैं। अपनी मेहनत और लगन के बलबूते यह अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं पाते हैं।

ये लोग हाथ आए किसी भी ऐसे मौके को जाने नहीं देते। इनका यही व्‍यवहार इन्‍हें सफलता दिलाताहै। यह दूसरों की भी मदद करने में कभी पीछे नहीं हटते।

*काफी मेहनती

अगर किसी व्‍यक्ति के कान लंबे हों तो ऐसे लोग काफी मेहनती होते हैं। ये कभी किसी काम में पीछे नहीं हटते।

जो काम हाथ में लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं, चाहे उसमें कितनी ही कठिनाइयां आएं। ये लोग काफी बुद्धिमान भी होते हैं।

*सोच-समझकर खर्च

अगर किसी व्‍यक्ति के कान छोटे हों तो ऐसे व्‍यक्ति धन काफी सोच-समझकर खर्च करते हैं। कई बार तो जरूरी चीजों की खरीदारी करने से भी बचते हैं।

यह धन संचयन को प्राथम‍किता देते हैं। ऐसे लोग जल्‍दी से किसी पर भरोसा नहीं करते। लेकिन इनपर आसानी से भरोसा किया जा सकता है।

 

यह पढ़ें...नौकरी-प्रमोशन या चाहिए मनचाहा साथी, सावन में करें शिव के इन मंत्रों का जाप

 

*सोच-समझकर भरोसा करें

अगर किसी व्‍यक्ति के कान बहुत छोटे हों तो ऐसे लोग धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। धार्मिक कार्यों का आयोजन भी बढ़-चढ़कर करते हैं। इनका स्‍वभाव काफी चंचल होता है। ये अपने बिगड़ते कार्य भी आसानी से बना लेते हैं।

स्‍वभाव से काफी चंचल होते हैं। कई बार इसके चलते ये परेशानियों में भी पड़ जाते हैं। कई परिस्थितियों में इनपर सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए।

 

* स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा

अगर किसी व्‍यक्ति के कान मोटे हों तो ऐसे व्‍यक्तियों में गजब की नेतृत्‍व क्षमता होती है। इसके बलबूते यह जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां हल कर लेते हैं।

ऐसे लोग मोटिवेशनल स्पीकर, राजनेता या लेखक होते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा होता है। सुनी-सुनाई बातों पर भी ये जल्‍दी भरोसा कर लेते हैं।

Tags:    

Similar News