2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

पुष्य व बुधादित्य दोनों योग के चलते किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन पुष्य योग होने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्रों की खरीदी करना भी समृद्धिदायी रहेगा।

Update: 2020-12-17 03:23 GMT
नए साल का पहला दिन शुभ रहने वाला है। इस दिन शुक्रवार होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र के साथ ही बुधादित्य याेग का संयोग है

लखनऊ: आने वाला साल 2021 की शुरुआत शुक्रवार के दिन से हो रही है। इस नए साल का पहला दिन शुभ रहने वाला है। इस दिन शुक्रवार होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र और बुधादित्य योग का संयोग भी है। पुष्य नक्षत्र योग इस साल 2020 के अंतिम दिन गुरुवार शाम 7.50 बजे से शुरू हो जाएगा।

मलमास प्रारंभ

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही मलमास प्रारंभ हो गया। मलमास 14 जनवरी 2021 तक चलेगा। इस दौरान विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस कारण अब इन सभी कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। विवाह के मुहूर्त की बात करें तो 11 दिसंबर के बाद अब सीधे 25 अप्रैल से विवाह के शुद्ध मुहूर्त प्रारंभ होंगे।

इस बीच गुरु और शुक्र भी अस्त हो जाएंगे। सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब मलमास होता है। क्योंकि सूर्य के कारण बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। इसलिए मलमास में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं। शुभ कार्यों के लिए बृहस्पति का साक्षी होना आवश्यक है। इस मास में किसी नए कार्य की शुरुआत करना उत्तम नहीं होता है।

 

यह पढ़ें...17 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशियों को आज होगा धन लाभ, बाकी रहें सतर्क….

 

 

पुष्य का संयोग खरीद-फरोख्त

गुरु और शुक्रवार पुष्य का संयोग खरीद-फरोख्त के लिए बहुत समृद्धिदायी रहेगा। दूसरी ओर शुक्रवार माता लक्ष्मी व संतोषी और स्वयं शुक्रदेव का प्रतिनिधित्व करता है। ये सभी सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले ईश्वर हैं।

कहते है अगर शुरुआत अच्छी हो तो साल अच्छा जाता है। साल का पहला दिन शुभ तो रहेगा, जबकि इसके पूर्व 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही रोगों और व्यापारिक मंदी में कमी आना शुरू हो जाएगी, जिसका असर नए साल में सुखद शुरुआत और परिणाम में दिखाई देगा।

 

बुधादित्य योग

सूर्य व बुध के धनु राशि में एक साथ रहने से बुधादित्य योग रहेगा। पुष्य व बुधादित्य दोनों योग के चलते किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन पुष्य योग होने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्रों की खरीदी करना भी समृद्धिदायी रहेगा।

यह पढ़ें...खरमास:आत्मा-परमात्मा के मिलन का मास, फिर भी कहते हैं अमांगलिक, जानें क्यों

इस समय करें मंगल कार्य

इस साल सूर्य के धनु राशि में रहने पर कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ, व धनु राशि वालों के शारीरिक व मानसिक कष्ट दूर होंगे। शेष राशि वालों को भी कई परेशानियों से निजात मिलेगी।

साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र योग में खरमास के बावजूद अभिजित मुहूर्त में मंगल कार्य कर सकते हैं। इस दिन खरीद करना भी शुभ व समृद्धिदायक रहेगा। पुष्य और अभिजीत मुहूर्त दोनों के संयोग में की गई खरीदी व अन्य शुभ कार्य सकारात्मक परिणाम देने वाले होंगे।

 

Tags:    

Similar News