राशिफल 12 दिसंबर: क्या है ग्रहों की चाल, मिलेगा लाभ या होगा भारी नुकसान, जानें

इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है।

Update:2020-12-12 07:54 IST
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-कृष्ण,तिथि- त्रयोदशी, दिन-शनिवार,नक्षत्र- विशाखा, सूर्योदय-06.58, सूर्यास्त-17.47, राहू - 9:41 AM – 11:01 AM। आज परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। शनिवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए...

मेष से वृष तक...

 

मेष आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक आज थोड़ा सतर्क रहें। निवेश करने से बचे। नौकरी के लिए समय सही है। परिवार में किसी की खराब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। सयंम बनाकर रखें, धन का अचानक से मिलना खुशी देगा। सूर्य शनि के कारण इस राशि के कुछ जातकों के सामने कर्ज की स्थिति रहेगी। निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। आज शनि की पूजा करें पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं, और तिल का दान दें। शुभ रंग- लाल।

वृष आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक का मन उदास रहेगा। इसका जीवन और रोजगार पर असर पड़ेगा। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। पढाई में कुछ कलात्मक करेंगे। जिससे सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में नई योजनाएं फलीभूत होगी। चंद्रमा की वजह से कई जगहों पर लाभ से वंचित रहेंगे।

मिथुन से कर्क तक...

 

मिथुन आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक मंगल और गुरु की वजह से बल में वृद्धि होगी। नौकरी में काम की वजह से आय के कई और रास्ते बनेंगे। बिजनेस में घाटा नहीं होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान की तरफ से खुशी मिलेगी। पढाई में परिणाम अच्छे आएंगे। शादी की बात चल रही होगी तो बात बन जाएगी। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें। शुभ रंग- पीला और गुलाबी

 

कर्क आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक घर में जरुरी समानों की खरीद कर सकते है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आज परेशान नहीं करने वाली है। नौकरी में सतर्क रहें, कोई आपका फायदा उठा सकता है। बिजनेस में लाभ मिलेगा,लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। भगवान शिव की पूजा करें और शिव ताडंव का जाप करें। आज का शुभ रंग है-सफेद।

 

यह पढ़ें...सूर्य ग्रहण 2020: जानें कैसे राहु के प्रतिशोध का परिणाम है ग्रहण, क्या पड़ता है प्रभाव

सिंह से कन्या तक...

 

सिंह आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक को अचानक धन प्राप्ति होगी। बुध, शुक्र व चंद्र की वजह से धन लाभ जरूर होगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में दिन गुजारेंगे। काम की वजह से घूमना फिरना पूरे दिन लगेगा। बिजनेस में लाभ मिलने वाला है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। मौसमी बीमारियों का आना जाना लगा रहेगा। हनुमान जी की पूजा व हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग है-हरा।

कन्या आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक काम करेंगे है। इससे शांति मिलेगी। ऑफिस के काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। साथ ही नौकरी में परिवर्तन के योग है। बिजनेस में ध्यान दें। शनि व केतु की वजह से कुछ लाभ मिलेगा। सेहत पर ध्यान नहीं तो परेशान रहेंगे। निजी संबंधों मे उदासीनता रहेगी। संतान पर ध्यान दें। आज गरीबों की मदद करें। भिखारियों को भोजन कराएं।शुभ रंग हैं- नारंगी।

तुला से वृश्चिक तक...

तुला आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक परिवार के सदस्यों की सेहत का ख्याल रखें। पिता की खराब सेहत से परेशान रहेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। आर्थिक मामलों में चंद्रमा की वजह से सबकुछ समान्य रहेगा। नौकरी व व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति रहेगी।पढाई में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। आज पशु-पक्षियों को चारा दे। आश्रितों की मदद करें। शुभ रंग है-लाल।

वृश्चिक आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक गुरू व शुक्र की वजह से धनलाभ होने की पूरी संभावना है। विलासिता की चीजों पर खर्च करेंगे। नौकरी में सम्मान मिलेगा। बिजनेस में भी सोच-समझकर निर्णय लें। पढाई में सफल होंगे और मेहनत का परिणाम मिलेगा। सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है उन्हें सतर्क रहना होगा। धोखा खा सकते हैं। दूध व दूध से बनी चीजें गरीबों को दें। आज का शुभ रंग-हल्का हरा।

यह पढ़ें...Solar Eclipse 2020: साल का आखिरी ग्रहण, इन राशियों पर डाल रहा बहुत बुरा प्रभाव

धनु से मकर तक...

धनु आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक को गुरु व शनि के कारण लाभ मिलेगा। ऑफिस में सब काम की सराहना करेंगे। किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। विवाद वाले मामले से बचें। किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। गाड़ी चलाते वक्त सचेत रहे। सेहत का ख्याल रखे। अध्यात्म में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल में जाकर सेवाकार्य कर सकते है। शुभ रंग- काला, नीला।

मकर आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक के लिए परेशानी होने वाली है। ग्रहों की स्थिति अनुकूल नही है। परिवार या आस-पड़ोस में कलह का माहौल रहेगा। लेकिन दोपहर में समस्या का निदान होगा। नौकरी में उन्नति संभव है। बिजनेस में धन लाभ होंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। पढ़ाई में परिणाम सकारात्मक आएंगे। लेकिन आलस को छोड़कर मेहनत करनी पड़ेगी।किसी जरुरतमंद को कुछ गुप्तदान करें। शुभ रंग-लाल।

यह पढ़ें...नए साल में करें भारत दर्शन: चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, इन जगहों की कराएगी यात्रा

कुंभ से मीन तक...

कुंभ आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक को अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को संतान की प्राप्ति होगी तो किसी के यहां प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बनेंगे। नौकरी में मेहनत करें, लेकिन विरोधी हावी रहेंगे लोग ईर्ष्या करेंगे। वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा। पशुओं की पूरे दिन सेवा करें। लाभ मिलेगा। आज का शुभ रंग है –नीला

मीन आज 12 दिसंबर दिन शनिवार को इस राशि के जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी। कोई शुभ काम कर सकते है। मंगल, बुध व शुक्र की वजह से धन की समस्या का निदान होगा। संतान के सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। सामान्य या उच्च शिक्षा में मेहनत का फल मिलेगा। निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे। किसी जरूरतमंद को वस्त्र का दान दें। आज का शुभ रंग-पीला।

 

Tags:    

Similar News