12 जुलाई: कैसा रहने वाला है शुक्रवार, जानने के लिए देखें यहां पंचांग व राशिफल

आज जन्मे जातक सौम्य स्वभाव के होंगे, माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।, वार- शुक्रवार,माह- आषाढ़,,पक्ष- शुक्ल,तिथि- एकादशी,नक्षत्र- विशाखा 03:59 तक फिर अनुराधा,करण- वणिज 12:43तक फिर विष्टि,सूर्य राशि- मिथुन,चंद्र राशि- तुला,  अभिजीत-11:59 से 12:54 तक, राहुकाल-प्रातः10:30 से 12बजे तक।

Update: 2019-07-12 01:59 GMT
रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।  पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

जयपुर: आज जन्मे जातक सौम्य स्वभाव के होंगे, माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी।, वार- शुक्रवार,माह- आषाढ़,,पक्ष- शुक्ल,तिथि- एकादशी,नक्षत्र- विशाखा 03:59 तक फिर अनुराधा,करण- वणिज 12:43तक फिर विष्टि,सूर्य राशि- मिथुन,चंद्र राशि- तुला, अभिजीत-11:59 से 12:54 तक, राहुकाल-प्रातः10:30 से 12बजे तक।

चातुर्मास तक शुभ काम निषेध, इस दिन से शुरु हो रहा भगवान विष्णु का शयन काल

मेष शुक्रवार परिवार की प्रसन्नता का आनंद मिलेगा। परिवार का सहयोग कर्म क्षेत्र तक में बल देता है, आज सरकारी कार्यों बनने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। हनुमान भक्ति करें एवं उनको प्रसाद चढ़ाएं।

वृष शुक्रवार को पूर्वजों को याद करें। पूर्वजों के आशीर्वाद से बिगड़ते काम बनेंगे। पूर्वजों की फोटो साफ करें, उनपर माला चढ़ाएं। रिसर्च से संबंधित कार्य सफल रहेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।

मिथुन शुक्रवार को ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होना पड़ सकता है। बॉस आप पर भरोसा करेंगे। काम भी देंगे और जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। नए सहयोगी मिल सकते हैं। वहीं, घर जाते समय कुछ लेकर जरूर जाएं।

कर्क शुक्रवार जिन लोगों का कर्मक्षेत्र विदेश से संबंधित है या वे विदेशी कंपनी में कार्य करते हैं, उन लोगों का प्रमोशन का समय चल रहा है।काम में आलस्य न करें। इंफेक्शन से संबंधित दिक्कत हो सकती। सुबह तुलसी दल का सेवन करना चाहिए।

सिंह शुक्रवार ऑफिस में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। टीम वर्क के साथ कार्य करें। सीनियर की बात को काटे नहीं, तीखा भोजन बिल्कुल न करें। जिन लोगों का आज जन्मदिन है, वे किसी गरीब को भोजन कराएं।

कन्या शुक्रवार प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी पर फोकस रखें।ऑफिस में आज काम का भार अधिक रहेगा, आपके जो सहकर्मी भी हैं उनकी उपस्थिति भी कम हो सकती है। इसलिए आपको अधिक काम करने के लिए तैयार रहना होगा। कमीशन या ब्याज से लाभ की संभावना है। आपको लोन मिल सकता है।

सात समंदर पार से आई प्रेमिका, जानिए मारिया और मलकीयत सिंह की कहानी

तुला शुक्रवार जिन लोगों का कर्मक्षेत्र शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है उनको अपने कार्य पर पूरा फोकस करना चाहिए। काम पर ध्यान न देने से कटु बातें सुननी पड़ सकती हैं। प्रतिक्रिया आपको प्रेम ही दें। पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है।

वृश्चिक शुक्रवार को काम का प्रेशर अधिक होने वाला है, इसलिए शाम तक एनर्जी कम नहीं होनी चाहिए। ऑफिस में ऊर्जावान रहें। कॉन्फिडेंस के साथ काम करें। छोटी बहन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पुराने विवादों को समाप्त करने का समय आ गया है।

धनु शुक्रवार का दिन सामान्य ही रहेगा। आज न तो कुछ बहुत अच्छा होने वाला है और न ही कुछ बहुत बुरा। आपके रूटीन के काम चलते रहेंगे। कुछ ज्ञान वर्धक इनपुट लेना होगा। पुस्तकें, वीडियो देखें। आज रिश्तेदार को आर्थिक रूप से मदद करनी पड़ सकती है।

मकर शुक्रवार घर के काम भी निपटाएं। घर में उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं, वायरिंग की गुणवत्ता को परख लेना चाहिए।ऑफिस में काम का लोड कुछ अधिक रहेगा, लेकिन भार होने के बावजूद कार्य करने में पूरा मन लगेगा और संतुष्टि भी प्राप्त होगी। अग्नि से संबंधित दुर्घटनाएं होने की आशंका है।

कुंभ शुक्रवार को पुराने सहकर्मियों के द्वारा नई जॉब का ऑफर आ सकता है, लेकिन ज्वाइन करने से पहले सलाह जरूर लें। आज अपना मूड खराब न करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा।

मीन शुक्रवार के दिन टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ऑफिस के जटिल कार्यों को पूर्ण करने में आप सक्षम हैं। बिग बॉस को काम की रिपोर्ट देनी पड़ सकती है। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

जानिए क्या हुआ, जब सातवें फेरे के समय बच्ची गोद में लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड?

Tags:    

Similar News