×

जानिए क्या हुआ, जब सातवें फेरे के समय बच्ची गोद में लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दुल्हे के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई। जब पुरानी गर्लफ्रेंड ऐन फेरों के समय आ धमकी। गर्लफ्रेंड ने दुल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाया।

Aditya Mishra
Published on: 11 July 2019 4:59 PM GMT
जानिए क्या हुआ, जब सातवें फेरे के समय बच्ची गोद में लेकर पहुंच गई गर्लफ्रेंड?
X

इंदौर: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दुल्हे के लिए उस वक्त मुसीबत खड़ी हो गई। जब पुरानी गर्लफ्रेंड ऐन फेरों के समय आ धमकी। गर्लफ्रेंड ने दुल्हे पर धोखा देने का आरोप लगाया।

दुल्हे की प्रेमिका अपने साथ सबूत के तौर पर एक ढाई साल बच्ची भी लेकर लाई थी। शादी में चल रहे इतने सारे ड्रामें के बीच वधू पक्ष वालों को गुस्सा आ गया और उन्होंने जो किया वो शायद ही कहीं हुआ होगा।

दुल्हे की अचानक पहुंची गर्लफ्रेंड की बातें सुन लड़की के घरवाले भड़क गए और उन्होंने शादी के मंडप में पहुंचे 200 बरातियों को दूल्हे समेत बंधक बना लिया। यहां तक कि पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्षों ने समझौते से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें...इंदौर: सब इंजीनियर के ठिकानों से 25 लाख रुपए नकद बरामद

दूल्हे की गोद में रखी बच्ची

ये घटना खरखौदा थानाक्षेत्र की है। मेरठ के परतापुर थाना इलाके से बरात पांची गांव में लड़की पक्ष के घर पहुंची थी। दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने ही वाले थे कि अचानक दूल्हे की प्रेमिका अपनी ढाई साल की बेटी को लेकर मंडप में पहुंच गई और मासूम को दूल्हे की बताते हुए उसकी गोद में रख दिया। बस फिर क्या था। ग्रामीणों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया और शादी रुकवा दी।

ये भी पढ़ें...इंदौर: जब्त हुआ ऐसा खतरनाक केमिकल, एकसाथ 50 लाख लोगों की ले सकता है जान

पहले से शादीशुदा थी गर्लफ्रेंड

जानकारी के अनुसार, दूल्हे के तीन साल पहले अपनी ही रिश्तेदारी की एक युवती से प्रेम संबंध थे लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की शादी कहीं और हो गई लेकिन जब उसके पति को उसके प्रेम संबंधों के बारे में पता लगा तो उसने भी पत्नी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान वह एक बच्ची की मां बन गई।

ये भी पढ़ें...इंदौर: दाऊदी बोहरा समुदाय की तारीफ में बोले PM, दी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story