9जुलाई :इन राशियों को मिलेगा माता-पिता का साथ,जानिए पंचांग व राशिफल

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

Update: 2019-07-09 02:40 GMT
जीवनसाथी रोमांस की ताजगी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील नजर आएंगे। जातक लम्बी यात्रा पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुरक्षा और सुविधा को लेकर भी आश्वस्त होने की जरुरत है।

जयपुर: वार-मंगलवार,माह-आषाढ़,पक्ष-शुक्ल,तिथि- अष्टमी,नक्षत्र- हस्त 05:17 के बाद चित्रा,करण-विष्टि 04:25,चंद्र राशि-कन्या ,शुभ मुहूर्त -अभिजीत-11:58 से 12:53 तक,राहुकाल-दोपहर 3 बजे से 04:30 बजे तक।

मेष मंगलवार को पार्टनर की खराब सेहत से मन परेशान रहेगा। आपको भी शारीरिक रूप से थकान और कमजोरी महसूस होगी। खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। माता से आर्थिक और भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ मंगलवार को माता- पिता के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। कार्यस्थल में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें। नया वाहन खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन मंगलवार को युवाओं को नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

मुंबई में बारिश का सितम, 11 हवाई उड़ानें रद्द, तीन के मार्ग बदले

कर्क मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी जेब कट सकती है, सतर्क रहें। कम समय में ज्यादा कमाने के चक्कर में न पड़ें नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है। परिवार में तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल में व्यवहार कुशलता से पदोन्नति मिल सकती है।

सिंह मंगलवार को बीमारी के बाद सेहत में सुधार होगा। कुछ समय के लिए आराम करें। परिवार के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय में नए संबंध बनेंगे, जिनसे भविष्य में फायदा मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। छात्र खेल- कूद जैसी गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

कन्या मंगलवार को पार्टनर के साथ संबंधों में कड़वाहट की आशंका है। मित्रों का मनमौजी रवैया दुखी करेगा। व्यवसाय में नए संबंध सोच समझ कर बनाएं। धन संबंधी मामलों में जल्द फैसला लेने से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। खान- पान का विशेष ध्यान रखें।

तुला मंलवार को बच्चे के पैर में चोट लग सकती है। मन परेशान रहेगा। छात्रों की साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आज कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आने वाले समय में आपको धन- सम्मान दिलाएगा। व्यवसाय में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

वृश्चिक मंगलवार को धन संबंधी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे व्यवसाय में उन्नति होगी। मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

व्यापारियों और कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता दें अधिकारी : मुख्यमंत्री

धनु मंगलवार को किसी खास से मुलाकात सुखद रहेगी। पुरानी दोस्ती नए संबंधों में बदल सकती है। परिवार और सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विरोधियों से निपटने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारी में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर मंगलवार को छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आज व्यवसाय या नौकरी में समस्याएं आने की आशंका है। आर्थिक मामलों में सोच- समझ कर फैसला लें। मित्रों के सहयोग से अटके काम पूरे हो सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

कुंभ मंगलवार को अटका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख- समृद्धि के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अटके काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मीन मंगलवार को जो जातक बेरोजगार है परेशान हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नया काम शुरू करने से बचें। कार्यस्थल में जरूरी कामों में लापरवाही करने से परेशानी आ सकती है। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत संबंधी सावधानियां बरतें।

ऊर्जा मंत्री की अनसुनी कर बिजली विभाग जुटा 40 लाख और मीटरों की खरीद में

Tags:    

Similar News