हरतालिका तीज राशिफल: इन राशियों के वैवाहिक बंधन होंगे मजबूत, जानें और भी बात

भाद्र पद माह की तृतीता तिथि तीज व्रत शुक्रवार को शुक्ल पक्ष में सूर्योदय-06.05 और सूर्यास्त 18.55मिनट । जाने कैसा रहेगा आज का दिन ..

Update: 2020-08-21 02:03 GMT
शुक्रवार राशि 21 अगस्त

जयपुर: भाद्र पद माह की तृतीता तिथि तीज व्रत शुक्रवार को शुक्ल पक्ष में सूर्योदय-06.05 और सूर्यास्त 18.55मिनट । जाने कैसा रहेगा आज का दिन ...

 

मेष 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक के प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सरकारी सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस अच्‍छा चलेगा। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश में जल्दबाजी न करें। धनार्जन होगा।सरकारी नौकरी पाने की सूचना मिलेगी। तीज का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाएगा।

वृष 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। तीज का त्योहार पर अपने साथी की कमी खलेगी।

मिथुन 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम घर के पास ही बना सकते है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखद रहेगा। थकान रह सकती है। तीज का व्रत पूरे आनंद व उल्लास से करें।

कर्क 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। बेचैनी रहेगी। बनते काम में देरी होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। हरतालिका तीज का पर्व आपके बिगड़ते रिश्तों में प्यार भरेगा।

यह पढ़ें...हरतालिका तीज: रहेगा अमर सुहाग, राशि के अनुसार शिव को करें प्रसन्न

सिंह 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक व्रत में दिन व रात निर्जला रहना पड़ता है। वाणी में नियंत्रण रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। यात्रा में सावधानी जरुरी है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। कोई दु:खद सूचना मिल सकती है।

कन्या 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। नए काम मिलेंगे। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। तीज व्रत का आनंद लेंगी, इस राशि की जो महिलाएं ये व्रत करती है।

तुला 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक उन्नति के लिए नई नीति बनेगी। तीज व्रत का पूरी श्रद्धा व भक्ति से संपन्न करेंगी।

वृश्चिक 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है, सावधान रहें। कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अपेक्षित काम में देरी होगी। तनाव रहेगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। नौकरी में तनाव से काम बिगड़ेगा। हरितालिका तीज का व्रत अगर करते हैं तो शिव मंदिर जरुर जाएं।

यह पढ़ें...Hartalika Teej 2020: इस व्रत से बढ़ता है सौभाग्य, जानें विधि, महत्व व शुभ मुहूर्त

धनु 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को मेहनत का फल पूरा-पूरा प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।अगर तीज व्रत करने में असमर्थ है तो दान करें गणेश जी की कृपा बनी रहेगी।

मकर 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। नए मित्र बनेंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। तीज पर पति व सास से प्यार व सम्मान मिलेगा।

कुंभ 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए काम करने का मन बनेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। तीज और गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे उल्लास से मनाएं।

मीन 21 अगस्त दिन शुक्रवार को जातक को काम का फल पूरा मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।तीज और गणेश चतुर्थी का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा।

Tags:    

Similar News