9 अगस्त राशिफल: बलराम जयंती पर आज कैसा रहेगा दिन, जानें का राशियों का हाल

भाद्रपद मास की  षष्ठी तिथि बलराम जयंती  के दिन कृष्ण पक्ष में  रेवती नक्षत्र सूर्योदय सुबह 5.30 और सूर्यास्त 18.35 । कैसा रहेगा आज का दिन जानें राशिफल..

Update: 2020-08-09 01:18 GMT
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर भाद्रपद मास की षष्ठी तिथि बलराम जयंती के दिन कृष्ण पक्ष में रेवती नक्षत्र सूर्योदय सुबह 5.30 और सूर्यास्त 18.35 । कैसा रहेगा आज का दिन जानें राशिफल..

मेष रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती कार्य में सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त होने की संभावना रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्च बढ़ेंगे। आकस्मिक खर्च हो सकता है। आज शांत व सहज रहेंगे।

वृष रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए शुभ रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति होगी, जीवन में निष्ठा से काम पूरा करने के मौके मिलेंगे,लाभ मिलेगा। खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे और शोर-शराबे से दूर रहेंगे। परिवार के साथ वक्त व्यतीत होगा और लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे।

मिथुन रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत ध्यान रखें। आर्थिक लाभ की संभावना है। अपने प्रयासों से आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा परिवार या दोस्तों के साथ हो सकती है। मानिसक रूप से शांति मिलेगी। नए काम का प्रारंभ न करें। वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद नहीं होगा।

कर्क रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए मनोरंजन में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी काम बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। मानसिक प्रसन्नता रहेगी। खास व्यक्तियों के साथ मुलाकात खुशी देगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह निर्णय लेते समय पर खुद पर भरोसा रखें। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

यह पढ़ें..नि:संतान को होगी संतान, जन्माष्टमी पर करें इस चमत्कारी मंत्र का जाप

 

प्रतीकात्मक

सिंह रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में थोड़ा निराशा होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी शर्तों पर काम करेंगे। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करें। इसमें किसी जानकार की सलाह भी ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश रह सकता है। वाणी-व्यवहार में संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में धन लाभ की संभावना है। संबंधियों के साथ की मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक क्षेत्र में नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। घर में मेहमानों का भी आना-जाना हो सकता है। किसी ऐसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभ देगी। सेहत का ध्यान रखें।

तुला रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन हाथ लगेगा। अच्छी खबर भी मिलने के योग हैं। उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग का साथ मिलेगा। सभी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में परिस्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत अच्छा रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खाना-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए सामान्य रहेगा। काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो तनाव में कमी आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रतिस्पर्धी सिर उठा सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। सेहत अच्छा रहेगा।

 

यह पढ़ें...जन्माष्टमी स्पेशल: एक छोटी सी गलती, इस दिन करवा सकती है बड़ा नुकसान, जानें कैसे

 

धनु रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। परिश्रम से सफलता मिलेगी और उत्साह व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी, ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। आकस्मिक धन लाभ का योग है। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन का विशेष आनंद मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

मकर रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। मेहनत करने से काम जल्दी पूरा करेंगे, शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा, जिससे आर्थिक परेशान हो सकती है। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है।

कुंभ रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। कामों में सफलता से मनोबल में वृद्धि होगी। धनलाभ और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जमीन, मकान, वाहन आदि में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। अपना काम स्वयं ही निपटाएं। दूसरों के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

मीन रविवार 9 अगस्त का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और दूसरों की बात को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। आकस्मिक खर्च हो सकता है। धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे, तो शांत व सहज रहेंगे।

Tags:    

Similar News