राशिफल 13अगस्त: काम, परिवार, और प्यार, आज किस राशि को मिलेगा साथ, जानें..

जयपुर भाद्रपद मास की दशमी तिथि गुरुवार के दिन कृष्ण पक्ष में सूर्योदय सुबह 5.30 और सूर्यास्त 18.35 । कैसा रहेगा आज का दिन जानें राशिफल..

Update: 2020-08-13 01:23 GMT
आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन भावुकता में नियंत्रण रखें। किसी की मदद करेंगे। बाहर ना जाए।किसी खास से संबंधों को मजबूत करेंगे।

जयपुर भाद्रपद मास की दशमी तिथि गुरुवार के दिन कृष्ण पक्ष में सूर्योदय सुबह 5.30 और सूर्यास्त 18.35 । कैसा रहेगा आज का दिन जानें राशिफल..

 

मेष 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। ऑफिस में जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। संतान प्रफुल्लित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। ख़र्च पर लगाम लगाएं। प्रेम के लिए यह बेहतरीन रहेगा।

वृष 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक का सारा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और इससे सफलता भी मिलेगी अर्थात धन लाभ होगा। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक ऑफिस पर ध्यान देंगे। इससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक कष्ट होने का अनुमान है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

कर्क 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि जातक के मन में अनेक विचार आएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु माता जी की सेहत कमजोर हो सकती है और संतान की भी सेहत। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए बेहद सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें..बेडरूम को दें क्लासी लुक, होगा जन्नत का एहसास, इन बातों का रखकर ध्यान

 

सिंह 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि जातक को मानसिक तनाव की शिकायत होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामान्य धन लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। प्रेम-संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा।

कन्या 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक का मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा हालांकि मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत की समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

तुला 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपना कार्य मन से करेंगे। ऑफिस पर आप का प्रभुत्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रतिभा आपकी आमदनी का कारण बन सकती है।

वृश्चिक 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। ऑफिस को लेकर उत्साहित होंगे और कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। स्वयं के प्रयासों से कामयाबी मिलने की संभावना है। संतान का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी।

 

यह भी पढ़ें..Fashion : इन आसान टिप्स से कम खर्च में पा सकती हैं ग्लैमरस Look

धनु 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक को मन से प्रसन्न रहेंगे । वाणी में कड़वाहट से बचें। आप अपने भाई-बहनों का सपोर्ट करेंगे। मां की सेहत कमजोर रह सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। संतान के स्वास्थ्य की देखभाल करें। आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें। आपको सामान्य धन लाभ होने के योग हैं।

मकर 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों की सेहत कमजोर रह सकती है और पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं हैं। धन लाभ हो सकता है। संतान आनंद का अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य को सराहा जाएगा।

कुंभ 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक के ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा भाई-बहनों के सेहत का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण साथी से दूर जाना पड़ सकता है।

मीन 13 अगस्त दिन गुरुवार को इस राशि के जातक मन एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। वहीं, दूसरी ओर धन खर्च के मामले में आगे रहेंगे। कटु वाणी बोलने से बचें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। संतान लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेगी और प्रति सम्मान का भाव रखेगी। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा।

Tags:    

Similar News