Luckiest Number: आप भी तो नहीं जन्मे हैं इस दिन, जानिए क्यों इस मूलांक वाले लोगों पर होती है माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा
Numerology Luckiest Number: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक के लोग बेहद लकी होते हैं।;
Numerology Luckiest Number: तारीखों का खेल काफी निराला होता है और जो लोग नुमेरोलॉजी का ज्ञान रखते हैं वो इसे काफी अच्छे से जानते हैं। आप जिस तारिख को जन्मे हैं उसका आपके जीवन पर ग़हरा प्रभाव पड़ता है। वहीँ अगर विशेषज्ञों की माने तो आपकी जन्म की तारिख और ग्रहों की चाल या तो आपका भाग्य बना सकती है या उसे बिगाड़ सकती है। वहीँ आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक के लोग बेहद लकी होते हैं।
Also Read
इस मूलांक के लोग होते हैं बेहद लकी
कहा जाता है कि आपके जन्म की तारिख आपका भाग्य तय करती है। साथ ही नुमेरोलॉजी में संख्याओं की चाल पर काफी कुछ निर्भर करता है। कुछ विशेष तारीखों में जन्मे लोग बेहद भाग्यशाली माने गए हैं। दरअसल मूलांक 1 यानि 1, 10, 19 और 28 तारीख में जन्में लोग काफी लकी होते हैं ये किस्मत के धनि होते हैं। जन्म से ही इन लोगों का भाग्य इनका साथ देता है। भगवान की इनपर विशेष कृपा होती है। साथ ही इसके अलावा वो जो भी काम करते हैं उसमे उन्हें सफलता भी मिलती है।
मूलांक 1 वाले लोग अपनी ज़िन्दगी में जितनी मेहनत करते हैं उससे दोगुना फल उन्हें मिलता है। उनकी ज़िन्दगी में स्ट्रगल कम होता है। साथ ही इन्हे सबकुछ स्वतः ही मिल जाता है बिना किसी जद्दोजेहद के ही। साथ ही आपको बता दें कि ये लोग काफी लॉयल भी होते हैं। ये अपना सब काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। वो कभी किसी के साथ विश्वासघात नहीं करते। साथ ही सभी की मदद करने के लिए वो हमेशा आगे रहते हैं। यही वजह है कि भगवान् भी इनके साथ हमेशा रहते हैं।
माँ लक्ष्मी रहतीं हैं इनसे प्रसन्न
जो लोग 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेते हैं उनसे देवी लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न रहतीं हैं। इनको धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती साथ ही थोड़ी से मेहनत से ही अविश्वसनीय फल मिल जाते हैं। इनके अंदर कई हुनर होते हैं जिसमे कम पैसों को डबल करने की क़ाबलियत शामिल है। ये काफी अच्छी तरह से बचत भी कर लेते हैं।
नोट: इस आर्टिकल में दी गयी सभी जानकारी विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। न्यूज़ट्रैक इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।