Mithun Rashi 14 July 2024 मिथुन राशि वाले काम को लेकर विवाद हो सकता है, जानिए क्या है आपका आज का राशिफल

Mithun Rashi 14 July 2024 मिथुन राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-13 12:26 GMT

14 July 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन वर्क प्लेस पर काम को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। दोस्तों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहने वाला है। मन में प्रसन्न बनी रहेगी।

मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि के जातक बिजनेस संबंधित बड़ा फैसला लेंगे

मिथुन राशि सेहत ( Health) मिथुन राशि परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशि करियर ( Career) मिथुन राशि के जातक को ऑफिस के काम से बाहर भी जाना पड़ेगा।

मिथुन राशि प्यार ( Love)मिथुन राशि के जातक व्यस्तता की वजह से पार्टनर को समय नहीं दे पायेंगे

मिथुन राशि परिवार (Family) मिथुन राशि परिवार के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए

मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि यात्रा की भी संभावना बन सकती है।

मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4


                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News