सफलता के संकेत: सुबह दिखने लगे ये सब, समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू हो तो सारा दिन भी शुभ ही होता है।  हमारे जीवन में अक्सर अलग-अलग तरह के संकेत मिलते हैं। कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ के संकेत देते हैं। जानते हैं....

Update: 2020-09-18 02:21 GMT
जीवन में कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ के संकेत देते हैं। जानते हैं....

लखनऊ : सुबह –सुबह हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है।वो उस वक्त सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, लेकिन यदि वह लगातार नकारात्मकता ग्रहण करता है तो जीवन में नकारात्मकता ही घटित होती है। सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू हो तो सारा दिन भी शुभ ही होता है। हमारे जीवन में अक्सर अलग-अलग तरह के संकेत मिलते हैं। लेकिन हम उनपर ध्यान नहीं देते हैं। कुछ संकेत का हमारे जीवन में शुभ तो कुछ का अशुभ का होता है। जीवन में कुछ संकेत ऐसे भी मिलते हैं जो सफलता और धन लाभ के संकेत देते हैं। जानते हैं....

 

दूध का बर्तन

अगर आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हैं और सामने दूध का बर्तन दिख जाए तो समझ जाएं कि आपका कार्य सफल होने वाला है। इसके अलावा आपका दिन अच्छा बीतेगा। इसी तरह बाहर जाते समय भरे पानी का बर्तन दिखे तो भी शुभ संकेत होता है। माना जाता है कि कार्य में सफलता मिलती है।

यह पढ़ें....डिजिटल मीडिया के नियमन के लिए केंद्र सरकार खुद सकारात्मक पहल करे…

 

सोशल मीडिया से

 

आम की गुठली फेंकना शुभ

बंदर का घर की छत पर आम की गुठली फेंकना शुभ होता है। यह धन लाभ और सफलता का संकेत माना गया है। इसके अलावा अगर कोई पक्षी कोई छल्ले जैसी चीज फेंकता है तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।

 

ज्यादा चमकदार चेहरा

सुबह घर से बाहर निकलने अगर रास्ते में पैसे मिले तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है। वहीं शाम के समय मिले पैसों को मंदिर में दान कर देना शुभ है। अगर चेहरा रोजाना की तुलना में किसी दिन ज्यादा चमकदार लगे तो माना जाता है कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

 

यह पढ़ें....राशिफल: इन 3 राशियों के जातक को बिजनेस में मिलेगी सफलता, जानें बाकी का हाल

 

सोशल मीडिया से

धन वृद्धि का योग

अगर सुबह घर के बाहर कोई बालक या बालिका का हंसता हुआ चेहरा दिख जाए तो दिन अच्छा बीतता है। सुबह गाय का बछड़े को दूछ पिलाते देखना भी शुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं कि धन वृद्धि का योग बन सकता है।

Tags:    

Similar News