आज करें राशि के अनुसार महाउपाय: पूरी होगी हर मुराद, मां दुर्गा का बना रहेगा आशीर्वाद

महागौरी के पूजन में पवित्रता, नियम व संयम तथा ब्रह्मचर्य का विशेष महत्व है। पूजा के समय घर व देवालय को तोरण व विविध प्रकार के मांगलिक पत्र, पुष्पों से सजाना चाहिए।

Update: 2020-10-24 03:05 GMT
महागौरी पूजन के दौरान राशिनुसार आसन का चुनाव किए जाने की जानकारी देने जा र

जयपुर: आज नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि है। आज का दिन बहुत उत्तम है। इस दिन देवी के दो रूपों को पूजा होती है। आज मां भगवती महागौरी और सिद्धिदात्रि को समर्पित हैं। आज ही हवन ,देवी का पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया जाता हैं। हर व्यक्ति अपने जीवन की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए मातारानी का पूजन करता हैं। देवी मां के पूजन के दौरान कुछ नियमों का भी पालन जरूरी हैं। आज जानते हैं पूजन विधि के साथ राशिनुसार आसन का चयन , मन की मुराद पूरी हो जाएं।

महागौरी पूजन विधि

महागौरी के पूजन में पवित्रता, नियम व संयम तथा ब्रह्मचर्य का विशेष महत्व है। पूजा के समय घर व देवालय को तोरण व विविध प्रकार के मांगलिक पत्र, पुष्पों से सजाना चाहिए।

-देवी-देवताओं का आह्वान उनके 'नाम मंत्रों' द्वारा कर षोडषोपचार पूजा करनी चाहिए, जो विशेष फलदायिनी है

आज अष्टमी को भगवती जगदंबा का पूजन कर रात्रि को जागरण करते हुए भजन, कीर्तन, नृत्यादि उत्सव मनाना चाहिए तथा नवमी को विविध प्रकार से पूजा-हवन कर 9 कन्याओं को भोजन खिलाना चाहिए। अष्टमी को हलुआ का प्रसाद वितरित करना चाहिए।

पूजन-हवन की पूर्णाहुति कर दशमी तिथि को व्रती को व्रत खोलना (पारण करना) चाहिए। मां भगवती का पूजन अष्टमी व नवमी को करने से कष्ट, दुःख मिट जाते हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती। यह तिथि परम कल्याणकारी, पवित्र, सुख को देने वाली और धर्म की वृद्धि करने वाली है। भगवती महागौरी की आराधना सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाली और भक्तों को अभय, रूप व सौंदर्य प्रदान करने वाली है।

यह पढ़ें..24 अक्टूबर राशिफल: प्यार, परिवार और रोजगार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानें…

 

 

राशि के अनुसार आसन

 

मेष राशि : लाल ऊन के आसन पर बैठकर लक्ष्मी पूजन करें।

वृषभ राशि : सफेद चमकीले रंग के आसन का प्रयोग लक्ष्मी पूजन में करें।

मिथुन राशि : हरे रंग के आसन का प्रयोग करें।

कर्क राशि : सफेद ऊन के आसन का प्रयोग करें।

सिंह राशि : हल्के गुलाबी रंग के आसन का प्रयोग करें।

कन्या राशि : हल्के हरे रंग के आसन का प्रयोग करें।

तुला राशि : चमकीले सफेद रंग के आसन का प्रयोग करें।

 

यह पढ़ें...भीषण धमाके से दहला राज्य: 5 लोगों की मौत, कई घायल, लाशों के उड़े चिथड़े

वृश्चिक राशि : हल्के लाल रंग के आसन का प्रयोग करें।

धनु राशि : नारंगी रंग के आसन का प्रयोग करें।

मकर राशि : आसमानी रंग के आसन का प्रयोग करें।

कुंभ राशि : फिरोजी रंग के आसन का प्रयोग करें।

मीन राशि : पीले रंग के आसन का प्रयोग करें।

अगर जातक अपनी राशि के अनुसार आसन के रंग का चयन करते है तो अतिशीघ्र फल मिलता है।

Tags:    

Similar News