×

24 अक्टूबर राशिफल: प्यार, परिवार और रोजगार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानें...

24 अक्टूबर  के दिन जातक की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा। ईश्वर की आराधना करे, आज मानसिक शांति अवश्य मिलेगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 24 Oct 2020 1:58 AM GMT
24 अक्टूबर राशिफल:  प्यार, परिवार और रोजगार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, जानें...
X
नौकरी, बिजनेस और संबंधों के लिए कैसा रहेगा बुधवार, जानें....

लखनऊ माह आश्विन, दिन शनिवार , नक्षत्र-श्रवण, सूर्योदय-05.35, सूर्यास्त-17.40 पक्ष-शुक्ल, तिथि- अष्टमी– सुबह 06.57 तक, उसके बाद नवमी । नवरात्रि अष्टमी और नवमी मां महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की आराधना राहुकाल-सुबह 08.51 से 10:16 तक कैसा रहेगा शनिवार 12 राशियों के लिए

मेष से कर्क तक सेहत, प्रेम और रोजगार....

मेष 24 अक्टूबर के दिन जातक का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा का लुफ्त उठाएंगे।

रोजगार और आर्थिक- कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज में अच्छा लाभ होगा। भाग्य आपके साथ है।

प्रेम- परिवार सुख मिलेगा। मेहमानों पर धन खर्च होगा। नए मेहमान के आगमन से दिन खुशनुमा बना रहेगा।

सेहत- स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।

शिक्षा- पढाई में सफलता हासिल करेंगे

शुभ रंग- लाल

उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

वृष 24 अक्टूबर के दिन जातक के लिए यादगार रहेगा। वाणी की सहायता से कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

रोजगार और आर्थिक- आज धन-लाभ होगा। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी।

प्रेम- परिवार मांगलिक कार्य घर के माहौल को आज खुशनुमा बनाएँगे। किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी।

सेहत- माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

शिक्षा- इस राशि के छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय- गरीबों को भोजन कराएँ।

मिथुन 24 अक्टूबर के दिन जातक की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा। ईश्वर की आराधना करे, आज मानसिक शांति अवश्य मिलेगी।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धनलाभ होगा।

प्रेम- प्रेम में धोखा खाएंगे। साथी का साथ नही मिलेगा।

सेहत- जातक का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण जातक पूरा दिन बेचैन रहेंगे।

शिक्षा- करेंगे। छात्रों का ध्यान पढाई की ओर केन्द्रित होगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय-हरी चीजों का दान करें।

कर्क 24 अक्टूबर के दिन जातक की शुरुआत अच्छी होनेवाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहनेवाला है।

रोजगार और आर्थिक- धन के लिए दिन अच्छा है। नौकरी व बिजनेस मे लाभ मिलेगा।

सेहत- जातक को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी बढ़ेंगी।

शिक्षा- जातक पढाई में आपार सफलता अर्जित करेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय- श्रृंगार का समान दान करें

यह पढ़ें...”निष्काम” पुस्तक का लोकार्पण, अब गजल के रूप में भी श्रीमद्भागवत गीता

rashi 2020

सिंह से वृश्चिक तक सेहत, प्रेम और रोजगार....

सिंह 24 अक्टूबर के दिन जातक का भाग्य साथ है, मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। वाणी मधुरता दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेगी।

रोजगार और आर्थिक- कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है। अच्छा धनलाभ होगा।

प्रेम- पति-पत्नी के बीच प्या बना रहेगा। साथी को उपहार देंगे।

सेहत- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

शिक्षा- पढ़ाई में मन नहीं लगेगा जो अच्छा संकेत नहीं है।

शुभ रंग-लाल

उपाय-सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या 24 अक्टूबर के दिन जातक के लिए अच्छा नहीं रहेगा।संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा।घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

रोजगार और आर्थिक- कार्य क्षेत्र में अच्छी स्थिति रहेगी। नए काम या बिजनेस की शुरुआत के लिए अच्छा है। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में परेशानियाँ खत्म होंगी।

प्रेम- आज प्यार का साथ मिलेगा। रिश्ते को मजबूती मिलेगी , जो अच्छा संकेत है।

सेहत- सेहत सामान्य रहेगा।

शिक्षा- छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा रहेगा, गुरुओं का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग-हरा

उपाय- शिव भगवान का पूजन करें।

तुला 24 अक्टूबर के दिन जातक का भाग्य साथ है। जातक के अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। दूसरों की मदद के लिए आगे आयेंगे।

रोजगार और आर्थिक- कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा।बोलने की कला कामयाबी दिलाएगी। नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी।

प्रेम- साथी के साथ अनबन होगी।

सेहत- सरदर्द या किसी गंभीर बीमारी से परेशान होंगे

शिक्षा- इस राशि के जातक पढाई की अपेक्षा खेलकूद में अपना ध्यान केन्द्रित करेंगे।

शुभ रंग- सफेद और आसमानी।

उपाय-धातु का दान करें।

वृश्चिक 24 अक्टूबर के दिन जातक की वाणी में मधुरता बनी रहेगी, जिसके कारण संबंधों में मधुरता बनेगी। आज घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

रोजगार और आर्थिक- कार्य क्षेत्र में परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सभी काम सफल रहेंगे। बिजनेस में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

प्रेम- परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग,और परिवार में प्यार बना रहेगा।

सेहत- सेहत को लेकर सतर्क रहें, बाहर मास्क लगाकर ही निकलें।

शिक्षा- ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी जो सफलता के लिए जरूरी है।

शुभ रंग- भूरा

उपाय-फलों का दान करें।

यह पढ़ें...IPL इतिहास में चेन्नई की सबसे बड़ी हार, मुंबई ने पहली बार किया ये कमाल

ashi

धनु से मीन तक सेहत, प्रेम और रोजगार....

धनु 24 अक्टूबर के दिन जातक के काम में जोश दिखेगा। भाग्य आपके साथ है, दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।

रोजगार और आर्थिक- कामकाज में अच्छी सफलता मिलेगी। मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

प्रेम- किसी खास से मुलाकात होगी, जिसके कारण चेहरे पर खुशी झलकेगी।

सेहत- आज सेहत सामान्य है। घर के बड़ों का ख्याल रखें

शिक्षा- इस राशि के छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

उपाय-पीली वस्तुओं का दान करें।

मकर 24 अक्टूबर के दिन जातक के लिए उत्साह से भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।

रोजगार और आर्थिक- नौकरी करनेवाले जातक नौकरी में बाधाओं से परेशान रहेंगे।बिजनेस में भी खास नहीं रहेगा।

प्रेम- दोस्ती प्यार में बदलने के लिए दिन बढ़िया है।किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शामिल होंगे।

सेहत-सेहत से परेशान रहेंगे।हालत गंभीर हो सकती है।

शिक्षा- आज छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने वाला है।

शुभ रंग-लाल

उपाय- लाल रंग का फूल चढ़ाए और व्रत रखें।

कुंभ 24 अक्टूबर के दिन जातक आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन अपने से बड़ों का आदर सत्कार करने में आगे रहेंगे।

रोजगार और आर्थिक- आज जातक को कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नए बिजनेस को करने के विचार मन में आएंगे।

प्रेम- शादी योग्य जातक के रिश्ते की बात तय होगी।

सेहत- अस्पताल के चक्कर लगाएंगे । बाहर ना जाएं

शिक्षा-आज जातक को शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- नीला

उपाय-अध्यात्म में मन लगाएं।

मीन 24 अक्टूबर के दिन जातक का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी।

रोजगार और आर्थिक- कार्यक्षेत्र में जातक के कार्य की सराहना होगी। धन का निवेश और बिजनेस में लाभ रहेगा।

प्रेम- संतान को लेकर थोड़ी चिंताए बनी रहेंगी। प्रेम संबंध टूटेंगे

सेहत- जातक का आज स्वास्थ्य सामान्यत: अच्छा बना रहेगा।

शिक्षा- पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के लिए लोगों की सहायता एवं मार्गदर्शन काम आएंगे।

शुभ रंग- लाल ।

उपाय- कन्या को भोजन कराएं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story