अहंकारी व चुगलखोर होते हैं ऐसी गर्दन वाले लोग, जानिए गर्दन की बनावट से खुद का स्वभाव

लोगों की नजर दूसरे की गर्दन पर भी कई बार जाती है। उनकी गर्दन को देखकर भी उनके व उनके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो गर्दन देखकर यह पता चल सकता है कि दूसरे व्यक्ति के पास भविष्य में पैसा होगा या नहीं? या फिर वह भाग्यशाली है या नहीं।

Update: 2019-08-16 16:23 GMT

जयपुर: लोगों की नजर दूसरे की गर्दन पर भी कई बार जाती है। उनकी गर्दन को देखकर भी उनके व उनके भविष्य के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो गर्दन देखकर यह पता चल सकता है कि दूसरे व्यक्ति के पास भविष्य में पैसा होगा या नहीं? या फिर वह भाग्यशाली है या नहीं। इसके अलावा चुगलखोर कौन सा व्यक्ति है, इसका पता भी उसकी गर्दन देखकर चल सकता है। यहां समुद्रशास्त्र के अनुसार जानिए कि किस तरह की गर्दन वाले लोग आखिर क्या होते है।

*जिन लोगों की गर्दन मोटी होती है, उनपर भरोसा नहीं करना चाहिए। भ्रष्ट, क्रोधी व अहंकारी होते है।

*जिन लोगों की गर्दन सुराही की तरह होती है वो लोग कला प्रेमी होते है। सुखी जीवन जीते है।

23 अगस्त से पहले से कश्मीर जाने का बना रहे हैं प्लान तो पढ़ें ये जरूरी खबर

*कई लोग होते हैं जो एक से बात सुनकर दूसरे को बता देते हैं। ऐसे लोगों को चुगलखोर बताया जाता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो कुछ लोगों की गर्दन देखकर पता चल सकता है कि वे चुगलखोर हैं या नहीं। कहते हैं कि जिन लोगों की गर्दन टेढ़ी होती है, वे चुगलखोर होते हैं।

*तकरीबन हर व्यक्ति अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे जीवन में काफी मेहनत करते हैं। कहते हैं कि जिन लोगों की गर्दन काफी मजबूत होती है, वे अपने जीवन में काफी पैसा कमाते हैं।

* समुद्रशास्त्र की मानें तो जिन लोगों की गर्दन लंबी होती है, उन्हें भोग विलास वाली चीजें ज्यादा पसंद होती हैं।

20 अगस्त से शुरू होगी पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की योजना

*समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की गर्दन छोटी होती है, उनकी किस्मत बहुत तेज होती है। छोटी गर्दन वाले लोग भाग्यशाली होते हैं।

Tags:    

Similar News