नौकरी-प्रमोशन या चाहिए मनचाहा साथी, सावन में करें शिव के इन मंत्रों का जाप

सावन माह शुरू हो गया है, आज चतुर्थी तिथि है।  हिन्दू धर्म में सावन मास को बहुत पवित्र मानते हैं और इस मास में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना किया जाता हैं जिसका शुभ फल और भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। 

Update: 2020-07-09 03:57 GMT

जयपुर: सावन माह शुरू हो गया है, आज चतुर्थी तिथि है। हिन्दू धर्म में सावन मास को बहुत पवित्र मानते हैं और इस मास में भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना किया जाता हैं जिसका शुभ फल और भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। इस पवित्र मास में इन 15 मंत्रों का जप जीवन में हर तरह की शुभता, अनुकूलता और प्रगति लाता है। सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और बीमारी सभी के लिए सावन में इन मंत्रों को अवश्य जपें-

*ॐ शिवाय नम:

* ॐ सर्वात्मने नम:

*ॐ त्रिनेत्राय नम:

*ॐ हराय नम:

*ॐ इन्द्रमुखाय नम:

*ॐ श्रीकंठाय नम:

*ॐ वामदेवाय नम:

 

यह पढ़ें...ये जगह भगवान शिव के रौद्र और सौम्य रूप का साक्षी है, सती ने यहां किया था आत्मदाह

*ॐ तत्पुरुषाय नम:

*ॐ ईशानाय नम:

*ॐ अनंतधर्माय नम:

*ॐ ज्ञानभूताय नम:

*ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

*ॐ प्रधानाय नम:

*ॐ व्योमात्मने नम:

*ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

*शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

भगवान शंकर को सोमवार का दिन प्रिय होने के कारण भी सावन माह भोलेनाथ को अतिप्रिय है। सावन में प्रति सोमवार, प्रदोष काल में की गई पार्थिव शिव पूजा अतिफलदायी है।

प्रेम से भगवान शिव की चाहे जिस तरह आराधना करें, वे अपने सभी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करते हैं और उनके सारे दुखों का निवारण कर उन्हें सुखी जीवन जीने का वरदान देते हैं। उनका ॐ नम: शिवाय का मंत्र जप हमारे सभी पाप कर्मों को दूर करके, हमें पुण्य के रास्ते पर ले जाता हैं।

 

यह पढ़ें...आपकी कुंडली का ये योग बनाएगा आपको सफल राजनेता, जानें कैसे..

पूजन विधि और फल

 

गंगा जल, दूध, शहद, घी, शर्करा व पंचामृत से बाबा भोले का अभिषेक कर वस्त्र, यज्ञो पवित्र, श्वेत और रक्त चंदन भस्म, श्वेत मदार, कनेर, बेला, गुलाब पुष्प, बिल्वपत्र, धतुरा, बेल फल, भांग आदि चढ़ायें। उसके बाद घी का दीप उत्तर दिशा में जलाएं। पूजा करने के बाद आरती कर क्षमार्चन करें।

* शिव पूजा से मिलने वाले फल रोगों से मिलती है मुक्ति

*शरीर में अद्भुत ऊर्जा की अनुभूति

* शक्ति में बढ़ोतरी 4, मनोवांछित फल की प्राप्ति

*अकाल मृत्यु और भय से मुक्ति

* कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर की प्राप्ति

 

* नवीन कार्य की पूर्ति

*ग्रहों से शांति

*संतान सुख की प्राप्ति

*आरोग्यता

*नौकरी की प्राप्ति

* समस्ता बाधाओं से मुक्ति

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News