16 मार्च: पति-पत्नी और वो के चक्कर में फंस सकते हैं ये जातक, रहें सतर्क, पढ़ें राशिफल

16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

Update: 2021-03-16 02:12 GMT
27 फरवरी: इन 5 राशियों को होगी सेहत संबंधी परेशानी, रहें सतर्क, जानिए अपना राशिफल

जयपुर: माह फाल्गुन शुक्ल पक्ष तृतीया, विक्रम संवत 2077, तृतीया तिथि , नक्षत्र अश्विनी, मार्च 16 मंगलवार को राहु 03:34 PM से 05:03 PM तक है, चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा। जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन पढ़िए 12 राशियों का हाल

 

मेष 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक को मेहनत का फल प्राप्त होगा। अच्छी खबर मिलेगी। उत्साह में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। आकस्मिक धन का लाभ होगा। निवेश करना फलदायक रहेगा। सामाजिक मान—सम्मान में वृद्धि होगी। बैंक संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक दैनिक काम में अस्त-व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ अधिक होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बाहरी विवाद से बचें। बिजनेस में प्रगति होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। संबंधों में अलगाव होगा। किसी तीसरे की सलाह से बचें।

मिथुन 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के हर काम जो अधूरे थे वे पूरे होंगे। सहकर्मी से सहयोग प्राप्त होगा। अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा। अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। धैर्य बनाये रखें। प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवार में सुख-शांति बना रहेगा। नये काम को शुरू करना लाभदायक रहेगा। प्यार के चक्कर में ना पड़े। दिल टूट सकता है।

कर्क 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी रखें। नुकसान हो सकती हैं। विवेक से काम लें। जल्दबाजी करने से बचें। कार्य पूर्ण होने में समय अधिक लगेगा। अपनों से उपहार की प्राप्ति होगी। आय के अन्य स्रोत बनेंगे। दूसरों से हर जानकारी शेयर ना करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। ट्रिपल लव के चक्कर में आज फंस सकते है।

यह पढ़ें...सरकार के 4 साल पूरे होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। रिश्तेदारों से मिलना होगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव होगा।

कन्या 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के संतान को सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा,लेकिन इसे टाल दें। नौकरी में पदोन्नति होगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। बहन के साथ खरीदारी करेंगे। घर की साज-सज्जा में ध्यान देंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें।

तुला 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक मनोरंजन व मौज-मस्ती में शामिल होंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनायेंगे। दैनिक कार्यक्रम आसानी से पूरा होंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी। खुशी का माहौल बना रहेगा। आकस्मिक यात्रा को वर्तमान माहौल में टालें। सेहत से तंदरुस्त रहेंगे।

वृश्चिक 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक की शुरुआत अच्छी रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। खुशी की खबर मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवहार में सौम्यता बनी रहेगी। जातक के विचार दूसरों को आकर्षित करेंगे। ऑफिस में सफलता प्राप्त होगी। कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे।

 

यह पढ़ें......अयोध्या में राममंदिर निर्माण: नींव भराई के लिए पूजन, 9 अप्रैल से काम होगा शुरू

 

धनु से मीन तक...

 

धनु 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के जीवन में व्यस्तता अधिक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक दिक्कतों से परेशानी होगी। धैर्य बनायें रखें। आर्थिक रुप से दिन मिलाजुला रहेगा। जमीन-जायजाद के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें। सोचे हुए काम पूरा होने में समय लगेगा। प्रेम संबंध की शुरुआत के लिए दिन साधारण है।

मकर 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक वाणी में संयम रखें। ऑफिस में सहकर्मी से विवाद हो सकता है। कार्य का दबाव अधिक रहेगा। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। साझेदारी करने से बचें। बैंक संबंधित कार्यों में अधिक समय लग सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद लेंगे।

कुंभ 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक के मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। घरेलू मामले सुलझेंगे। मां का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में लापरवाही से बचें। बिजनेस से संबंधित व्यस्तता अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दोस्तों से उपहार की प्राप्ति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम संबंध के लिए दिन बढ़िया नहीं है।

मीन 16 मार्च मंगलवार के दिन जातक आर्थिक दबाव महसूस करेंगे। मानसिक तनाव से बचें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को प्रयासों में सफलता मिलेगी। दैनिक कार्यों की अधिकता रहेगी। बाहरी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें। किसी से प्यार का इजहार या विवाह की बात करेंगे।

Tags:    

Similar News