×

सरकार के 4 साल पूरे होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिसमें स्थानीय विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ विधानसभा स्तर पर हुए विकास कार्यों को भी जनता के बीच साझा करेंगे।

Newstrack
Published on: 15 March 2021 5:19 PM GMT
सरकार के 4 साल पूरे होने पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी BJP
X
CM योगी का विपक्ष पर हमला, एनकाउंटर पर सवाल उठाने वाले लोगों को बरगला रहे

लखनऊ: राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी 19 मार्च से लेकर 26 मार्च तक सरकार की उपलब्धियों व समारोह का आयोजन करेगी। 19 मार्च को प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिसमें प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शनी, सेमिनार तथा अन्य माध्यमों से जनसामान्य तक पार्टी पहुंचेगी।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी लखनऊ के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी पंचायत चुनाव तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों व संगठनात्मक कार्यक्रमों की योजना रचना तैयार की गई।

चार साल पूरा होने पर सभी 403 विधानसभाओं में होंगे कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिसमें स्थानीय विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ विधानसभा स्तर पर हुए विकास कार्यों को भी जनता के बीच साझा करेंगे। जहां पार्टी के विधायक नहीं वहां सांसद या राज्यसभा सदस्यों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें: वाराणसी में भी लौटा कोरोना वायरस, बढ़ते आंकड़ों ने उड़ाई प्रशासन की नींद

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बसंल ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा के दौरान बताया कि ’भाजपा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 3051 जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके साथ ही 826 ब्लाक प्रमुख पद पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। पंचायत चुनाव में वार्ड स्तर पर हर मतदाता से व्यक्तिगत सम्पर्क कर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएगी। पार्टी के युवा, महिला, अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्रत्येक जिला पंचायत वार्ड पर पार्टी एक बड़ी सभा आयोजित करेगी।

3051 जिला पंचायत वार्डों में कार्यक्रम

इस दौरान पार्टी सभी 826 ब्लॉक पर किसानों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिनमें किसान कल्याण से संबंधित योजनाएं किसानों के बीच साझा की जाएंगी। साथ ही नगर निकायों में आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश विषय पर उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए किए गए सरकार के कार्यों को साझा किया जाएगा। साथ ही 3051 जिला पंचायत वार्डों में युवाओं के कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी के 1918 संगठनात्मक मंडलों पर महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: इटावा: सफारी पार्क में खुले में घूमेंगे शेर, पर्यटक बंद गाड़ियों में करेंगे शेरों का दीदार

पार्टी मजदूरो, रेहड़ी, पटरी वालों के बीच पहुंचकर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। साथ ही पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे। 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर झण्डा लगाएगें व 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर सेवा बस्तियों में सेवा कार्यों से जुडेंगे। पार्टी आगामी कार्ययोजना के केन्द्र में सक्षम मंडल, सक्रिय बूथ समिति और पन्ना प्रमुख होंगे।

श्रीधर अग्निहोत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story