31 जनवरी: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, जानिए आज का राशिफल

रविवार को जातक दिन जातक को भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है।

Update: 2021-01-31 01:48 GMT
जीवनसाथी जातक से नाराज रहेंगे। जो आपके दिन को खराब करने के लिए काफी है।

जयपुर : माह- माघ, तिथि-तृतीया/चतुर्थी , नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी , पक्ष- कृष्ण सूर्योदय-06.42, सूर्यास्त-17.38, राहुकाल 04:47 PM से 06:09 PM तक है | 06:58 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |आज रविवार के दिन सूर्यदेव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। आज सकट चौथ का व्रत भी है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

 

मेष 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के साथ कोई घटना घटेगी। जिसके लिए विपरित परिस्थितियां पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में परेशानी आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादी के लिए बात पक्की होगी।इससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

वृष 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के घर परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी।स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। पिता के सेहत को लेकर दिक्कतें आएगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस में नुकसान होगी। कन्या को दान दे।

मिथुन 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।बिजनेस को लेकर सावधान रहे। परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

कर्क 31 जनवरी दिन रविवार को जातक सचेत रहने की आवश्यकता है कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।जातक पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें....हाथ की रेखाओं से जानें किस भगवान की करें पूजा, चमकेगी किस्मत

सिंह से वृश्चिक तक...

 

सिंह 31 जनवरी दिन रविवार को जातक दिन मन में अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

कन्या 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

तुला 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के लिए शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

वृश्चिक 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता की सेहत खराब रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

 

 

यह भी पढ़ें....मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है ये रत्न, ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल

धनु से मीन तक...

 

धनु 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

मकर 31 जनवरी दिन रविवार को जातक दिन जातक को भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है

कुंभ 31 जनवरी दिन रविवार को जातक के मन में विचारों की हलचल रहेगी। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है।

मीन 31 जनवरी दिन रविवार को जातक का मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी।

 

Tags:    

Similar News