राशिफल:ऑफिस में विरोधी करेंगे परेशान या घर में पत्नी से होगा तनाव, जानें क्या है आज

विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सावधान रहे। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

Update:2020-12-27 07:42 IST
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर मार्गशीर्ष माह पक्ष-शुक्ल,तिथि-प्रदोष (त्रयोदशी) दिन- रविवार ,नक्षत्र-कृतिका, राहुकाल- 4:26 PM – 5:45 PM तक। सूर्योदय-07.05, सूर्यास्त-17.40। चंद्रमा वृषभ राशि में है। आज जातक नौकरी की वजह से परेशान रहेंगे। तो कुछ जातक को बिजनेस की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार के दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा जानिए…

मेष से कर्क तक...

मेष 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतें। दोपहर के बाद आप विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृष 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक व्यवहार न्यायसंगत रहेगा। दिए गए कम को करने की प्रेरणा मिलेगी। अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न जातक कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।

 

संबंधों में बढ़ेगा तनाव

 

मिथुन 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक पारिवार और बिजनेस के क्षेत्र में दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऑफिस में काम बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे। पत्नी से होगा तनाव , घर में तालमेल बिठाकर चले।

कर्क 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक की शुरुआत में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।गुस्सा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का माहौल होगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने का दिन है। बच्चों का पढ़ाई मे कम खेलने में ज्यादा मन लगेगा।

 

यह पढ़ें...साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक नए कार्य और यात्रा न करें। प्रेम में भावनाएं आहत होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। सेहत ढीली रहेगी। गुस्सा अधिक रहेगी, जिससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। बिजनेस में किसी के साथ बुरा ना करें।धार्मिक आयोजन मे भाग लेंगे। ऑफिस में विरोधी आपक बुरा करेंगे।

कन्या 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सावधान रहे। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

जनसंपर्क बनाए

तुला 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है । यात्रा की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। आज खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।

वृश्चिक 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होगा। यात्रा आज हो सके तो टाल दें। दोपहर के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे।

 

 

 

यह पढ़ें...2021 का पहला दिन: किस नक्षत्र-योग में हो रही है शुरुआत, जानें क्या पड़ेगा प्रभाव

धनु से मीन तक...

 

धनु 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

मकर 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। दोपहर के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

नए कार्य का आरंभ

कुंभ 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी। दोपहर के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिए। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखे। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करें, इसका ध्यान रहें।

मीन 27 दिसंबर रविवार के दिन जातक स्वार्थी व्यवहार को छोड़ दें। घर परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा। वाणी पर संयम रखने से विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार नें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लें। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

Tags:    

Similar News