9 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गजानन की कृपा, जानें पंचांग, करें ये उपाय

9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक को मानसिक तनाव की शिकायत होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें।

Update:2020-12-09 07:38 IST
आज घर में खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा बुधवार

लखनऊ-माह मार्गशीर्ष, दिन- बुधवार, नक्षत्र-उ.फा. सूर्योदय-06.56, सूर्यास्त-17.37, पक्ष-कृष्ण, तिथि- चतुर्दशी, राहुकाल- सुबह 11.50 से 13.10 तक। आज घर में खुशियों की बरसात होगी, सेहत पर दें विशेष ध्यान,बिजनेस और नौकरी में कुछ लोगों को मिलेगा लाभ। जानिए कैसा रहेगा बुधवार

मेष से वृष तक....

 

मेष: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक का पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। ऑफिस को लेकर उत्साहित होंगे और कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। स्वयं के प्रयासों से कामयाबी मिलने की संभावना है। संतान का स्वास्थ्य चिंतित रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृष: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार की शुरुआत में जातक मन से प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। अपने भाई-बहनों का सपोर्ट करेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए उत्तम रहेगा।

मिथुन से कर्क तक....

 

मिथुन : आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाई-बहनों की सेहत कमजोर रह सकती है और पारिवारिक क्लेश की संभावनाएं हैं। धन लाभ हो सकता विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य को सराहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए दिन अच्छा रहेगा। इस सप्ताह गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक के ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा भाई-बहनों के सेहत का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण साथी से दूर जाना पड़ सकता है, जातक सूर्य देव को तांबे के पात्र में कुमकुम मिलाकर जल अर्पित करें।

 

यह भी पढ़ें...चीन ने चली बड़ी चाल: इस इलाके में बना लिए सैन्य शिविर, ऐसे हुआ खुलासा

सिंह से कन्या तक...

सिंह: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक मन एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। वहीं, दूसरी ओर धन खर्च के मामले में आगे रहेंगे। कटु वाणी बोलने से बचें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। संतान लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहेगी और प्रति सम्मान का भाव रखेगी। विद्यार्थी जमकर मेहनत करेंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य है , रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

कन्या : आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक को सेहत संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। ऑफिस में जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। संतान प्रफुल्लित रहेगी। विद्यार्थी वर्ग भी मन लगाकर मेहनत करेंगे। ख़र्च पर लगाम लगाएं। प्रेम के लिए यह बेहतरीन रहेगा। शनि देव की उपासना करें और उन्हें काले तिल चढ़ाएं।

 

तुला से वृश्चिक तक...

तुला : आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक का सारा ध्यान अपनी आमदनी को बढ़ाने पर रहेगा और इससे सफलता भी मिलेगी अर्थात धन लाभ होगा। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ऑफिस में जात अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। प्रेम के लिए मिला-जुला है। जातक पीपल का वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें।

वृश्चिक: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक ऑफिस पर ध्यान देंगे। इससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शारीरिक कष्ट होने का अनुमान है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। इससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

 

यह भी पढ़ें...इस Vastu Tips का देखें कमाल, पति-पत्नी में बढ़ेगा प्यार, होंगे धनवान

 

धनु से मकर तक...

धनु: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक को मानसिक तनाव की शिकायत होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सामान्य धन लाभ के योग हैं। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। इस सप्ताह प्रेम-संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रतिदिन कपूर का दीपक जलाएं।

मकर: आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक का मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत की समस्याओं को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। प सुख-शांति के लिए जातक काली गाय को गुड़ और काले तिल खिलाएं।

 

कुंभ से मीन तक...

कुंभ : आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक के मन में अनेक विचार आएंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु मां की सेहत कमजोर हो सकती है और संतान की भी । वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए बेहद सामान्य रहेगी। घर में प्यार बना रहे इसके लिए विष्णु भगवान की आराधना करें और उन्हें श्वेत चंदन अर्पित करें।

मीन : आज 9 दिसंबर दिन बुधवार को जातक सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। विद्यार्थी अपना कार्य मन से करेंगे। ऑफिस पर आप का प्रभुत्व बढ़ेगा। महत्वपूर्ण फैसलों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आज हनुमान जी की प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

Tags:    

Similar News