5 सितंबर राशिफल: कैसा रहेगा शनिवार, जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल और राशियों का हाल

 विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि तृतीया, नक्षत्र रेवती सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

Update: 2020-09-05 01:41 GMT
बिजनेस में लाभ  मिलेगा। आजीविका के साधनों  में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग की शुरुआत के लिए आज बढ़िया है।

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष कृष्ण, तिथि तृतीया, नक्षत्र रेवती सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

मेष शनिवार 5 सितंबर को नौकरी में बढऩे के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।

वृष शनिवार 5 सितंबर को वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन शनिवार 5 सितंबर को आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

कर्क 5 सितंबर को आप लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

 

यह पढ़ें...जहां चाह वहां राह: यूपी के आसिफ ने किया कमाल, स्टार्टअप इंडिया से चमकी किस्मत

 

 

सोशल मीडिया

सिंह शनिवार 5 सितंबर को भाग्य के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने बातों से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

कन्या शनिवार 5 सितंबर को कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यापारी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।

तुला शनिवार 5 सितंबर को आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है।

वृश्चिक शनिवार 5 सितंबर को नौकरीपेशा जातकों के लिए भी पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।

 

यह पढ़ें...जहां चाह वहां राह: यूपी के आसिफ ने किया कमाल, स्टार्टअप इंडिया से चमकी किस्मत

सोशल मीडिया

 

धनु शनिवार 5 सितंबर को आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।

मकर शनिवार 5 सितंबर को अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

कुंभ शनिवार 5 सितंबर को आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

मीन शनिवार 5 सितंबर को प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

Tags:    

Similar News