राशिफल 25 अप्रैल: मेष,मीन राशि को सताएगी संतान की चिंता, जानिए बाकी का हाल

वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि,सूर्योदय-05.30, सूर्यास्त-18.36. शनिवार के दिन कैसा रहेगा जानिए राशिफल...

Update:2020-04-25 07:36 IST
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर : वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि,सूर्योदय-05.30, सूर्यास्त-18.36. शनिवार के दिन कैसा रहेगा जानिए राशिफल...

मेष 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक को लाभ मिलेगा। अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिजनों से सानिध्य बढ़ेगा, कड़वा बोल बोलने से बचे। गलत संगत छोड़ दें।नौकरी व आय के स्रोत में वृद्धि होगी। प्रणय संबध मधुर होंगे। संतान के प्रति चिंता रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक का अपनी संतान के विवाह का प्रयास सार्थक होगा। नौकरी के लिए समय उपयुक्त है। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना हैं। आज रुका पैसा मिलने के योग है। परिश्रम से राजनैतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।

मिथुन 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक को बिजनेस में लाभ होने के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान में सावधानी रखें। स्थान में परिव‌र्त्तन के लिए सार्थक प्रयास होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

यह पढ़ें....इबादत, बरकत का पाक महीना है माह-ए-रमजान, जानिए इसका महत्व

 

कर्क 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के लिए मध्यम रहेगा। वाणी में क्रोध की अधिकता रहेगी। यात्रा से लाभ की संभावना है। ऑफिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। राजनैतिक सफलता एवं बिजनेस में प्रगति संभव होगी। यात्रा में सतर्क रहें।

सिंह 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक में आलस की अधिकता रहेगी। बिजनेस में उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता, न्यायिक कार्य में अनुकूलता एवं प्रयास के अनुरुप फल मिलेगा। सेहत के प्रति सजग रहें।

कन्या 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के काम में विरोधी बाधा नहीं पहुंचा पाएंगे। कामकाज में आशानुकूल उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। सेहत की ओर ध्यान दें। बिजनेस में सफलता एवं अर्थलाभ का योग हैं। ऑफिस में समस्या को धैर्यपूर्वक हल करें।

तुला 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक का मा घर के कामों मे लगेगा। पुराने दोस्तों से फोन पर बात होगी। कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। लगन एवं प्रयास से शैक्षणिक कामों में सफलता पाएंगे। सतर्क रहें तथा संतान पर ध्यान दें।

वृश्चिक 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक प्रेम व साझेदारी से किसी भी समस्या का निराकरण करेंगे। उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में बोलचाल की भाषा में सावधानी रखें। बिजनेस में बदलाव आएगा। परिवार में सुख शांति के साथ सफलता एवं धन लाभ होगा।

 

यह पढ़ें....बड़ा खुलासा: मौलाना साद ने करा लिया है कोरोना टेस्ट, ‘क्राइम ब्रांच को सब है पता’

 

धनु 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक के सार्थक प्रयास से गतिरोध दूर होगा और आर्थिक लाभ का मार्ग बनेगा। ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग एवं धार्मिक का विकास होगा। गाड़ी चलाते समय में सतर्क रहें। अपने काम पर ध्यान दे। आज पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें। परिवार का ख्याल रखें।

मकर 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक कोशिशों से परिवार में सामंजस्य बनाएंगे। आर्थिक मामलो में अधिक विश्वास किसी पर नहीं करें। नौकरी में अवसर चूकने से निराशा होगी। आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। दोस्तों से अनबन शुरू होगी।

कुंभ 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक समय पर कार्य करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग है। आज खुशी का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। दूसरों के हित के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 25 अप्रैल दिन शनिवार के दिन जातक उत्साह से भरा रहेंगे।। किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही परिवार के सदस्यों से रिश्तों को सुधारने में मदद मिलेगी। इस राशि के बेरोजगार लोगों को कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

Tags:    

Similar News