28 सितंबर राशिफल: इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें बाकी का हाल

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- सोमवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वादशी , नक्षत्र- धनिष्ठा., सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

Update: 2020-09-28 01:32 GMT
नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना भी बनेगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- सोमवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि-द्वादशी , नक्षत्र- धनिष्ठा., सूर्योदय-06.28,सूर्यास्त-18.42। आज सोमवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष से कर्क तक....

मेष 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है।नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। आपको न्यायालय से लाभ मिलेगा।

वृष 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। आपका आत्मविश्वास भी चरम पर होगा। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है।आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

मिथुन 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। आयात निर्यात का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने का योग है।अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी माली हालत सुदृढ़ होगी।

कर्क 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को बोरिंग और आलस से भरा होगा। नये दोस्त बन सकते हैं। इसके अलावा आज दिन में आपके लिए कोई खास हलचल नहीं होने वाली है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए उद्योग लगने का योग बन रहा है।खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है खुद पर नियंत्रण रखें।

यह पढ़ें....गोलियां से गूंजा चुनारः कंस्ट्रक्शन कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर पर हमला, एक की मौत

 

 

सोशल मीडिया से फोटो

सिंह से वृश्चिक तक....

सिंह 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बिताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

कन्या 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

तुला 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को लिए संघर्ष का दिन है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। भाई बहन से सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहे है। व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। यह और खिलाड़ियों को खेल से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

वृश्चिक 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

 

 

यह पढ़ें...विरासत की जड़ों को मजबूत कर रही हैं प्रियंका गांधी वाड्रा…

 

 

 

सोशल मीडिया से फोटो

 

 

धनु से मीन तक ....

धनु 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता से भरे रहेंगे। आज का दिन मुश्किल वाला है। नए व्यापार का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।

मकर 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक को आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूरी काम टाल सकते हैं। गृह निर्माण के लिये उत्तम समय चल रहा है।पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होग। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है।

कुंभ 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा।

मीन 28 सितंबर दिन सोमवार को जातक के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, बड़ी सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों और उनके कैरियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

 

Tags:    

Similar News