4 अक्टूबर राशिफल: अपनी राशि के अनुसार, जानें आज क्या कहता है आपका भाग्य

सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Update: 2020-10-04 01:17 GMT
शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता के कारण क्रोध की स्थिति रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा।

जयपुर- माह- आश्विन, दिन- रविवार , पक्ष-कृष्ण, तिथि- तृतीया, सूर्योदय-06.15,सूर्यास्त-18.42। आज रविवार है जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों की किस्मत...

मेष से कर्क तक

 

मेष 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, अपने धन का सदुपयोग करें। किसी भी तरह की विवाद से दूर रहें। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज बेहद सामान्य है। प्रेम में लोगों के लिए दिन बहुत खूबसूरत रहेगा। नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहे।

वृष 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक का दिन फलदायी रहेगा। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी समय अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद आप के मन की स्थिति द्विधापूर्ण रहेगी। इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी। वाणी पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी होने की संभावना है।

मिथुन 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक लोगों को पैसों से जुड़े लाभ प्राप्त करने के अच्छे संकेत हैं। अपने काम पर एक महत्वपूर्ण निर्णय पर पहुंच सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां सौंप सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज यात्रा कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। नौकरी में नए अवसर इंतजार में है।

कर्क 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में आज प्यार ही प्यार बरसेगा दिन अच्छा रहेगा। जातक काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे और अपने जीवन साथी को खुश रखेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल होगी और आपके बॉस आपसे खुश होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

यह पढ़ें..बॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत: ये है बड़ी वजह, इंडस्ट्री को लगा झटका

 

सोशल मीडिया से लाभ

सिंह से वृश्चिक तक.....

 

सिंह 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के मन में भय घर करेगा। अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे। जूनियर्स हर तरह से आपका सहयोग करेंगे। आपके और आपके अपनों के बीच एक सुखद अहसास का आदान-प्रदान हो सकता है।माँ की सलाह पर चलना जातक के लिए फायदेमंद होगा। अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान दें, परिवार में प्रेम बना रहेगा।

कन्या 4 अक्टूबर रविवार को जातक का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक बितेगा। आज मन गुस्सा और नाराजगी का अनुभव करेंगे। अधिक खर्च होने से धन की कमी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। अनैतिक कार्यों से बचें। कई लोगों से संबंध बनने के आसार है सतर्क रहे। बाहर ना जाए। बिजनेस और नौकरी मे लोग फायदा उठाएंगे।

तुला 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आय ठीक-ठाक रहेगी। काम के सिलसिले में मन लगाकर काम करना ही एकमात्र उपाय होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिन सामान्य रहेगा। प्रेम में लोग आज के दिन खुशी महसूस करेंगे। नौकरी मिलेगी या नया बिजनेस शुरू करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद न करें। नए कार्य का प्रारंभ न करें। दोपहर के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम और परिवार के लिए वक्त निकालें।

 

यह पढ़ें...बड़ी खबर: इस महीने आ जाएगी कोरोना वैक्सीन, करोड़ों डोज तैयार करने का आदेश

 

सोशल मीडिया से फोटो

 

धनु से मीन तक...

 

धनु 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक का परिवरा के साथ उग्र चर्चा में मतभेद संभव है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। अनिद्रा के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बौद्धिक चर्चा से आनंद तो प्राप्त हो सकता है, परंतु ऐसी बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।बाहर ना जाए नौकरी और बिजनेस को लेकर सतर्क रहे। सहयोगी नुकसान पहुंचाएंगे।

मकर 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के कार्य संपन्न हो जाने से खुशी मिलेगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है। पत्नी और प्रेमिका से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक को लाभ कमाने के नए साधन मिलेंगे। नौकरी या व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन लाभ हो सकता है। पहले किए गए निवेश के कारण आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक आनंद सुखद रहेगा। वैवाहिक संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें। जातक को आज अच्छी खबर मिल सकती है।

मीन 4 अक्टूबर दिन रविवार को जातक के उपर बहुत अधिक काम के बोझ होगा। जिसके परिणामस्वरूप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कारण लाभ प्राप्त करेंगे।आपकी मां आपके साथ सहयोग करेगी और सुख और आराम का अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

Tags:    

Similar News