राशिफल 12 अप्रैल: इन 3 राशियों के जातक सेहत का रखें ख्याल, जानिए अपना हाल

माह- वैशाख, पक्ष-कृष्ण वार-रविवार, तिथि-पंचमी, नक्षत्र- ,सूर्योदय- 06.16 ,सूर्यास्त: 18.36। आज रविवार को जानिए सूर्य देव की किस पर बरसेगी कृपा।

Update: 2020-04-12 01:55 GMT

जयपुर: माह- वैशाख, पक्ष-कृष्ण वार-रविवार, तिथि-पंचमी, नक्षत्र- ,सूर्योदय- 06.16 ,सूर्यास्त: 18.36। आज रविवार को जानिए सूर्य देव की किस पर बरसेगी कृपा।

मेष 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक भावुकता से घिरे होंगे। अगर आप अपने शादी के लिए पार्टनर खोज रहे हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नए बिजनेस के लिए समय उचित नहीं हैं। साहित्यिक जगत के लोगों के लिए साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा। बाहर जाने से बचें , सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति का प्रबल योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लेखन कार्य से धन लाभ होगा। परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं है। सेहत बढिया है।

यह पढ़ें....क्यों लक्ष्मण ने किया श्रीराम की आज्ञा का उल्लंघन, ये जानते हुए कि उनको मिलेगा मृत्युदंड

मिथुन 12 अप्रैल दिन रविवार जातक के लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। आज जातक पर काम का बोझ रहेगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। जातक अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, सफलता का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के करियर के लिए अच्छा समय चल रहा है।

कर्क 12 अप्रैल दिन रविवार जातक को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती वाला होगा। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

सिंह 12 अप्रैल दिन रविवार जातक को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें। नए बिजनेस करने के अवसर मिलेंगे ,शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान का ख्याल रखें। कोई शोक खबर मिल सकती है।

कन्या 12 अप्रैल दिन रविवार जातक के लिए दिन नकारात्मक रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं। विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। समय आपके अनुकूल है। भाग्य आपका साथ दे रहा है जितना आप मेहनत करेंगे उतना लाभ मिलेगा। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

तुला 12 अप्रैल दिन रविवार जातक के लिए संघर्ष का दिन है, लेकिन साथ ही कोई दिलचस्प मोड़ भी आपके जीवन में आ सकता है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। भाई बहन को सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहा है। नए बिजनेस के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है।

यह पढ़ें....क्या आप जानते हैं, रावण को भीख में मिली थी लंका, हनुमान जी ने नहीं किया था उसका दहन

 

वृश्चिक 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए घर में उत्सव और आनंद वाला होगा। फोन पर दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। प्रयासरत कार्यों में सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। परिवार में नए मेहमान मतलब संतान सुख का योग बन रहा है। पत्नी का सुख प्राप्त होगा। बच्चों का ख्याल रखें।

धनु 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए कोई अहम फैसला लेने में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। भावुकता आड़े आ सकती है। दिन मुश्किल वाला है इसलिए परिपक्व तरीके से निपटने की कोशिश करें। नए बिजनेस का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह उत्तम समय चल रहा है।सेहत का ख्याल रखें।

मकर 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक को किसी नये मिलने वाले मौके के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इस वक्त आत्मविश्वास भी चरम पर होगा और इस वजह से मिले मौके को आप खुले दिल से स्वीकर करेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद के खरीदने का उत्तम समय है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

कुंभ 12 अप्रैल दिन रविवार को जातक के लिए बोरिंग और आलस से भरा होगा। आज चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। परिवार में शुभ काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाई बहन का सुख प्राप्त होगा। नए कार्य एवं नए बिजनेस लगने का योग बन रहा है। लेकिन वर्तामन समय में यह संभव है। खुद पर नियंत्रण रखें।

मीन 12 अप्रैल दिन रविवार जातक के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है। खासकर आर्थिक क्षेत्र में आपको फायदा मिल सकता है। आपके बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। बिजनेस में भी निवेश करने के लिए भी आज का दिन उत्तम है। मान सम्मान में वृद्धि होगी, रोजगार से आपको लाभ मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें बाहर जाने से बचें।

Tags:    

Similar News