राशिफल 2 सितंबर: ऑफिस में होगी प्रशंसा या झेलेंगे आलोचना, जानें राशियों का हाल

विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि पूर्णिमा / प्रतिपदा, नक्षत्र शतभिषा सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 046 मिनट, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन…

Update: 2020-09-02 01:26 GMT
बिजनेस योग्यता से मिलेगा। अधिकारियों से लाभ मिलेगा। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ भरा रहेगा।

जयपुर विक्रमी संवत् 2077, पक्ष शुक्ल, तिथि पूर्णिमा / प्रतिपदा, नक्षत्र शतभिषा सूर्योदय प्रातः 06बजकर 10 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 046 मिनट, जानें कैसा रहेगा बुधवार का दिन…

 

मेष 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के अधिकारों में वृद्धि होगी, महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर है। घर या वाहन खरीदने के योग हैं। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दिन सामान्य रहेगा। व्यर्थ वाद-विवाद से बचें। ससुराल से रिश्ते खराब होंगे।

वृष 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक को यात्रा करनी पड़ेगी। इसके अलावा जातक धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति होगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है। खानपान पर सयंम रखना होगा।

मिथुन 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक को शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। मां को सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। संतान मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। ऑफिस में और बिजनेस में तरक्की होगी। लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान के आगमन से खुशी होगी।

 

कर्क 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक की निर्णयक्षमता में वृद्धि होगी। ऑफिस में व्यस्तता के कारण पारिवारिक सुख से वंचित रहेंगे और खर्च भी अधिक होगा। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें, अन्यथा परेशानी होगी। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। संतान के लिए मिला-जुला समय है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग है। विवाहित जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

यह पढ़ें....इस टैग लाइन के साथ 7 सितंबर से शुरू होगी लखनऊ मेट्रो

 

फाइल

सिंह 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कामों से जीत मिलेगी। कुछ समय के लिए मानसिक उलझन बढ़ेगी। परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी के लिए भी यह अच्छा समय है।

कन्या 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक को नौकरी में विरोधाभास का सामना करना पड़ेगा। मन में व्याकुलता बढ़ेगी, सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। रेंटल प्रॉपर्टी से लाभ होने की संभावना है। संतान को बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। बिजनेस में तरक्की और उन्नति होगी।

तुला 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के लिए यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जातक सेहत से थोड़ा परेशान रहेंगे। इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। जातक नया घर व वाहन लेने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अपनी बातों को मनवाने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस के लिए बेहतर समय है संतान से सुख की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतरीन है। प्रेम संबंधों के लिए रोमांटिक व मजबूती देने वाला दिन रहेगा।

वृश्चिक 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक की आमदनी बढ़ेगी और साहस व पराक्रम में भी वृद्धि होगी। पड़ोसी,दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात और उनके घर आना-जाना होगा। खुद की मेहनत से लाभ मिलेगा, साथ ही सरकारी पक्ष से मुनाफा होगा। संतान को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा परिणाम मिलेगा परंतु एकाग्रता की कमी हो सकती है। ऑफिस में सबकुछ सामान्य रहेगा।

 

 

यह पढ़ें...यूपी के थानेः दलितों के अत्याचार का केंद्र, HC ने खोली योगी सरकार की पोल

फाइल

धनु 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक के लिए विवेक से काम लेने वाला होगा। जातक को इस बात पर अमल करने की आवश्यकता है। इस अवधि में धन संचय के योग बनेंगे। वहीं कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है अतः धैर्य से काम लें। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई बहनों से लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज बहुत अच्छा नहीं है।

मकर 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कोई दुख की खबर मिल सकती है। पिता की सेहत खराब होने से कष्ट होगा। जातक के विदेश यात्रा की संभावनाएं बन रही हैं। खुद पर धन खर्च करेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन किसी से विवाद में न उलझें। अहंकार का त्याग करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रिश्ते में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी प्रति समर्पित रहेंगे।

कुंभ 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक की विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। सेहत संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अनचाही यात्रा, बेवजह के खर्च, बीमारी या कोर्ट केस में उलझने की भी संभावना है। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी, साथ ही ऑफिस में उठापटक होने से काम पर असर पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण है, संतान की वजह से इच्छाओं की पूर्ति होगी। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा।

मीन 2 सितंबर दिन बुधवार को इस राशि के जातक की आमदनी में वृद्धि और धन लाभ के योग हैं। ऑफिस के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसफर या नौकरी मिलने की संभावना भी है। विदेशों से आय होगी, खासकर बाहर काम करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। पिता को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।

Tags:    

Similar News