4 नवंबर राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ होगा करवा चौथ, जानें बाकी का हाल

4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक नई योजना बनाएंगे।  ऑफिस के काम में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जगेगी।

Update: 2020-11-04 02:01 GMT
आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होगी। नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा।

लखनऊ-माह कार्तिक, दिन- बुधवार, नक्षत्र- मृर्गशिरा, सूर्योदय-06.00, सूर्यास्त-17.25 पक्ष-कृष्ण, तिथि- चतुर्थी। राहुकाल-सुबह-11.41 से 01.04 तक। आज करवा चौथ है इसलिए सुबह सुबह स्नान और दीप दान करे और व्रत का संकल्प लें। आज चंद्रोदय का समय 07.56 शाम है। मेष सिंह धनु राशि वाले रखें सेहत का पूरा ख्याल,बाकी राशियों के जीवन में धन की स्थिति के साथ कैसा रहेगा बुधवार, जानिए 12 राशियों का हाल..

 

मेष से कर्क तक....

 

मेष 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।बिजनेस यात्रा सफल होगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा।

वृष 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक के सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। बिजनेस में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव बढ़ेगा। आय में स्थायित्व आएगा।

मिथुन 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक नई योजना बनाएंगे। ऑफिस के काम में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जगेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कर्क 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक की यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बिजनेस यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा।

 

यह पढ़ें....पंजाब में बिजली संकट: आंदोलन के कारण कोयले की कमी, छा सकता है अंधेरा

 

सिंह से वृश्चिक तक...

 

सिंह 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक घर या बाहर पार्टी की योजना बनाएंगे। दोस्तों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कन्या 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक के घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों की कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ नहीं मिलेगा। साथी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक को दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। बिजनेस में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

वृश्चिक 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक के प्रयास सफल होंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। दोस्तों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बिजनेस मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बाहर ना जाएं।

 

यह पढ़ें....सपा विधायक ने दिया भड़काऊ बयान, वीडियो हुआ वायरल, कही ऐसी बातें

 

धनु से मीन तक...

 

धनु4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। बिजनेस ठीक चलेगा। दोस्त व संबंधी सहायता करेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मकर 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी का प्यार बढ़ेगा। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। बिजनेस में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

कुंभ 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक का पूरा समय पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अपनो का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

मीन 4 नवंबर बुधवार करवाचौथ के दिन जातक स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

Tags:    

Similar News