Vrishchik Rashi 17 July 2024वृश्चिक राशि वाले धोखा मिलने से मन दुखी होगा, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल

Vrishchik Rashi 17 July 2024वृश्चिक राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Update: 2024-07-16 13:16 GMT

17 July 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आमदनी के साधन बनेंगें। हीरे के व्यापारी और सोने के व्यापारियों के लिए बहुत्व लाभ देने वाला होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन सावधानी से सोचने के बाद ही नई संपत्ति में निवेश करें। सतर्क रहें, हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। आज पेपर पर डील करते समय सावधान रहें, धोखा हो सकता है।

वृश्चिक राशि धन-संपत्ति-आज जातक जमीन बेच सकते हैं ।जिसमें अच्छा मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि सेहत- आज ईश्वरीय कृपा से सेहत बढ़िया रहेगा।

वृश्चिक राशि करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सहयोगी मदद करेंगे।

वृश्चिक राशिप्यार-जातक को आज सच्चा प्यार मिलेगा, जिसका अहसास भी आज ही होगा।

वृश्चिक राशि परिवार- घर में मांगलिक या वैवाहिक आयोजन होगा। इससे उत्साह बना रहेगा।

वृश्चिक राशि उपाय-तिल और शक्कर जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि पूर्वाभास- व्यवसाय में लाभ और शेयर मार्केट में धनलाभ होगा।


                                  राशिफल ज्ञान            


क्या राशिफल सही होता है?

हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

a

Tags:    

Similar News