2024 BMW S 1000 XR: बीएमडब्लू की स्पोर्ट टूरर बाइक भारत में हुई लॉन्च,कीमत होगी इतनी

2024 BMW S 1000 XR: आइए जानते हैं स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-22 06:20 GMT

2024 BMW S 1000 XR

2024 BMW S 1000 XR: भारतीय बाजार में बाइक निर्माता BMW मोटरराड ने अपनी लेटेस्ट बाईक अपडेटेड S 1000 XR को लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में अपनी परफॉरमेंस बाइक BMW M 1000 XR को भी लॉन्च किया था। कई खास खूबियों से लैस S 1000 XR बाईक में कंपनी ने कई बड़े अपडेट्स से लैस किया है। जिसमें सबसे बड़ी खूबी के तौर पर इस बाईक की ऊंची सीट को माना जा रहा है। इस नई बाईक की सीट मौजूदा मॉडल की तुलना 10mm ज्यादा ऊंची है। इसके साथ ही नई बाईक की कलर स्कीम और ग्राफिक्स में भी बड़े अपडेटेड देखने को मिलते हैं।इसके आलावा लॉन्ग ट्रिप के दौरान आरामदायक राइडिंग के लिए सीट को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाया गया है।

स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR फीचर्स

स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR बाईक में शामिल खूबियों की बात करें तो इस बाईक में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में ट्विन-डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ सिंगल-डिस्क सेटअप को शामिल किया गया है। इस बात की भी संभावना है कि वैकल्पिक M पैकेज के साथ बाइक को कस्टमाइज किया जा सकता है।वहीं नई बाईक की सीट की हाइट पहले की तुलना में 850mm से बढ़ाकर 10mm कर दिया गया है। इस अपडेट के बाद राइडर के लिए ये बाईक और ज्यादा आरामदायक साबित होती है।अपडेटेड स्पोर्ट टूरर बाईक में मानक के रूप में लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और व्हीली कंट्रोल जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है।


स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR पॉवर ट्रेन

स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR बाइक में 999 cc, इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन को जोड़ा गया है। ये इंजन 11,000rpm पर 168bhp की पावर और 9,250rpm पर 114Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता से लैस है। रेन, रोड, डायनामिक और डायनामिक प्रो जैसे राइड मोड विकल्पों से लैस इस बाईक को दो-तरफा क्विकशिफ्टर के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।


स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR कीमत

स्पोर्ट टूरर बाईक 2024 BMW S 1000 XR की एक्स-शोरूम कीमत 22.5 लाख रुपये है। ये बाईक 253 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 3.25 सेकेंड का समय लेती है। भारतीय बाजार लॉन्च होने के बाद ये बाईक डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 जैसी धाकड़ बाईक को तगड़ी टक्कर देगी।



Tags:    

Similar News