BMW X7 Signature Review: धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें Review

BMW X7 Signature Price: BMW India ने अपने लेटेस्ट मॉडल BMW X7 Signature Limited Edition (एक्स7 सिग्नेचर लिमिटेड एडिशन) को लॉन्च कर दिया है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-09-22 11:08 IST

BMW X7 Signature Price, BMW X7 Signature Price in India, Automobile, Automobile News, BMW X7 Signature Features, BMW X7 Signature Review

BMW X7 Signature Price: BMW India ने अपने लेटेस्ट मॉडल BMW X7 Signature Limited Edition (एक्स7 सिग्नेचर लिमिटेड एडिशन) को लॉन्च कर दिया है। ये नया BMW X7 Signature Edition सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ xDrive40i वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। इस गाड़ी के फीचर्स काफी तगड़े हैं। तो ऐसे में आइए जानते हैं BMW X7 Signature के फीचर्स, कीमत और रिव्यू के बारे में विस्तार से:

BMW X7 Signature के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (BMW X7 Signature Features, Price And Review):

BMW X7 Signature के फीचर्स, कीमत और रिव्यू (BMW X7 Signature Features, Price And Review) की बात करें तो ये गाड़ी कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस गाड़ी को नए क्रिस्टल हेडलैंप्स के रूप में विशेष अपग्रेड मिलते हैं। इसमें आगे की ओर स्वारोवस्की ग्लास-कट क्रिस्टल मिलते हैं। ये 3D टेललाइट्स में एक नया इंटीरियर ग्राफिक के साथ आता है। 

BMW X7 Signature में ऑल-व्हील ड्राइव, एक्सटेंडेड डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल के अलावा हिल स्टार्ट असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल भी शामिल है। नए बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन को त्योहारी सीजन के मौके पर लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की तुलना Mercedes-Benz GLS (मर्सिडीज-बेंज जीएलएस), Audi Q8 (ऑडी क्यू8), Volvo XC90 (वोल्वो एक्ससी90) के अलावा Range Rover Sport (रेंज रोवर स्पोर्ट) जैसी लग्जरी कारों से होती है। 


इस नए BMW X7 Signature एडिशन में स्वारोवस्की ग्लास-कट क्रिस्टल के साथ क्रिस्टल हेडलैंप्स जैसे अपग्रेड्स मिलते हैं, जो एक अनोखा लाइटिंग इफेक्ट देता है। रूफ रेल को साटन एल्युमिनियम फिनिश टच नहीं दिया है। 

इस गाड़ी में मेन डिस्प्ले के अलावा ड्राइवर-ओरिएंटेड कॉकपिट और सेंटर स्टैक से पैसेंजर साइड तक दिया गया है। नया एक्स7 सिग्नेचर एडिशन तंजानाइट ब्लू और ड्रेविट ग्रे जैसे दो नए कलर ऑप्शन के साथ आते हैं। BMW X7 Signature की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 1.33 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) है। ये गाड़ी सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध होगा। 

Tags:    

Similar News