BMW X3 Price: BMW ने अपनी चौथी जनरेशन की नई X3 SUV की खूबियों से उठाया पर्दा, कीमत होगी इतनी

BMW X3 Price: डिजाइन की बात करें तो इस कार के इंटीरियर और एक्टरनल लुक में कई बड़े तकनीकी अपडेट के साथ एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है, आइए जानते हैं नई BMW X3 जुड़े डिटेल्स के बारे में

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-06-21 10:12 GMT

BMW X3 Price

BMW X3 Price: लग्जरी कार निर्माता BMW अब अपनी चौथी जनरेशन की नई X3 SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसके बाद जल्द ही ये कंपनी अगले साल ग्लोबल मार्केट में नई X3 पर बेस्ड इलेक्ट्रिक वर्जन iX3 को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये गाड़ी को एक नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।नई BMW X3 डिजाइन और फीचर्स के मामले में मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ी बड़े आकार की कार हो सकती है। यानी इसकी लंबाई और चौड़ाई तुलनात्मक रूप से कहीं ज्यादा होगी। डिजाइन की बात करें तो इस कार के इंटीरियर और एक्टरनल लुक में कई बड़े तकनीकी अपडेट के साथ एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है। 

नई BMW X3 अपडेटेड फीचर्स

लॉन्च होने की तैयारी कर रही नई BMW X3 कार में अपडेटेड फीचर्स की बात करें तो इस कार के केबिन में नया फैब्रिक इंस्ट्रूमेंट पैनल, लेटेस्ट हीटेड स्पोर्ट सीट्स, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील जैसे बदलाव देखने को मिलेंगे। इसी के साथ इसके अलावा लेटेस्ट कार में L-आकार के इंडीकेटर्स के साथ नए-लुक वाले हेडलैंप और 19-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। नए लुक वाली बड़े आकार की किडनी ग्रिल को शामिल किया गया है। इन वेरिएंट्स में जबकि टॉप-स्पेक M50 वेरिएंट हॉरिजॉन्टल रखा गया है वहीं स्लैट्स झुकी हुई कंडीशन में प्लेस किया गया है।


नई BMW X3 अपडेटेड पावरट्रेन विकल्प

नई BMW X3 अपडेटेड पावर्ट्रेन विकल्प में टॉप-स्पेक में 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड 6-सिलेंडर इंजन मिलता है। ये कार 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पकड़ने में 4.6 सेकेंड लेती है। इसके 20 एक्सड्राइव वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को शामिल किया गया है। जो 7.8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।इस कार में 20d एक्सड्राइव में 2.0-लीटर डीजल और 30 एक्सड्राइव में 2.0-लीटर फोर-पॉट इंजन मिलता है।


नई BMW X3 अपडेटेड कीमत

अगामी नई BMW X3 अपडेटेड कार की कीमत की बात करें तो इस कार की शुरुआती कीमत 80 लाख रुपये एक्स-शोरूम के करीब होने की उम्मीद है। यह मर्सिडीज-बेंज GLC और ऑडी Q5 से मुकाबला करेगी। यह भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है।

Tags:    

Similar News