Jaguar Land Rover Discount Offers: जगुआर लैंडरोवर अपने इन मॉडलों पर दे रही जबरदस्त छूट, जानिए इनकी नई कीमत

Jaguar Land Rover Discount Offers: इन मॉडल्स को यूनाइटेड किंगडम से बाहर किसी और देश में निर्मित किया जाएगा, आईए जानते हैं जगुआर लैंड रोवर द्वारा पेश किए जा रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-26 05:20 GMT

Jaguar Land Rover Discount Offers

Jaguar Land Rover Discount Offers: लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर अपनी रेंज रोवर कारों की कीमतों में जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर पेश कर रही है। इसके अलावा कंपनी अपने इन चुनिंदा गाड़ियों को भारत में असेंबल करने की भी तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। जगुआर लैंड रोवर पहली बार है कि इन मॉडल्स को यूनाइटेड किंगडम से बाहर किसी और देश में निर्मित किया जाएगा किया जाएगा। आईए जानते हैं जगुआर लैंड रोवर द्वारा पेश किए जा रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में...

रेंज रोवर की अब ये होगी नई कीमत

लैंड रोवर द्वारा पेश किया जा रहे डिस्काउंट ऑफर के तहत अब रेंज रोवर कारों की नई कीमत की बात करें तो रेंज रोवर की शुरुआती कीमत अब 2.36 करोड़ रुपये है, जबकि रेंज रोवर स्पोर्ट की 1.40 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। डिस्काउंट ऑफर के चलते फुल-साइज रेंज रोवर की कीमत में 56 लाख रुपये की कटौती की गई है। वहीं छोटी रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत में 29 लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा JLR ग्रुप भारत में स्थानीय रूप से निर्मित SUV जगुआर F-पेस भी भारत में बिक्री के लिए मौजूद है।


रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट इंजन विकल्प

डिस्काउंट ऑफर के तहत पेश की गईं रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट कारों में शामिल इंजन की खूबियों की बात करें तो रेंज रोवर स्पोर्ट को पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन विकल्पों के साथ डायनामिक SE वेरिएंट में पेश किया जाएगा। वहीं भारत में असेंबल की गई रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में 394bhp/550Nm क्षमता से लैस 3.0-लीटर पेट्रोल और HSE वेरिएंट में 346bhp/700Nm क्षमता 3.0-लीटर डीजल इंजन को शामिल किया जाएगा।


रेंज रोवर स्पोर्ट की डिलीवरी के लिए 16 अगस्त तक करना होगा इंतजार

JLR अपनी रेंज रोवर कार और रेंज रोवर स्पोर्ट को भारतीय बाजार में पेश कर चुका है। जिसमें रेंज रोवर कर की डिलीवरी शुरू हो चुकी है, वहीं रेंज रोवर स्पोर्ट को 16 अगस्त तक बुकिंग करा चुके ग्राहकों को डिलीवर की जाएगी। कंपनी अब जल्द ही अपने इन मॉडलों को स्थानीय स्तर पर असेंबल करेगी, जिससे इन पर लगने वाला टैक्स कम हो जाएगा। लिहाजा इसका असर कीमत पर भी होगा।


असल में JLR अपनी दो बेहद लोकप्रिय SUV रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट कारों के कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन किट को भारत में फिलहाल आयात कर इनकी बिक्री करती है। वहीं अब इन कारों के स्थानीय उत्पादन से इन गाड़ियों का वेटिंग पीरियड में भारी कमी आएगी।

Tags:    

Similar News