Jawa 42 Bobber Price: 334cc इंजन से लैस जावा 42 बॉबर का रेड शीन वेरिएंट हुआ भारत में लॉन्च, कीमत होगी इतनी

Jawa 42 Bobber Price: आइए जानते हैं जावा 42 बॉबर का रेड शीन वर्जन से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-26 07:15 GMT

Jawa 42 Bobber Price

Jawa 42 Bobber Price: भारतीय बाजार में जावा कंपनी बॉबर बाइक की सफलतापूर्वक बिक्री करती है। अब देश में अपने वाहनों का विस्तार करते हुए जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने हाल ही में आयोजित 'ऑल यू कैन स्ट्रीट फेस्टिवल' में जावा 42 बॉबर का रेड शीन वर्जन को लॉन्च किया है। इस वेरिएंट में कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ फीचर्स को शामिल किया है।

जावा 42 बॉबर का रेड शीन वर्जन डिजाइन

जावा 42 बॉबर का रेड शीन वर्जन की डिजाइन की बात करें तो इस बाइक के टॉप वेरिएंट में ब्लैक मिरर वर्जन के साथ नई पेंट स्कीम और इसमें ड्यूल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स को नई स्टाइल के साथ शामिल किया गया गया है। जबकि फ्यूल टैंक को आकर्षक बनाने के लिए इसके ऊपरी भाग को क्रोम फिनिश दी गई है। वहीं इसके निचले भाग को मैटेलिक रेड पेंट स्कीम के साथ जोड़ा गया है। इन बदलाव के अलावा इस बाइक के अन्य हिस्सों के अपडेट की बात करें तो इनमें मौजूदा वेरिएंट के समान ही ब्लैक थीम के सा टैंक के शीर्ष पर पहले की तरह ही एक ब्लैक स्ट्रिप को शामिल किया गया है। यानी नई पेंट स्कीम और अलॉय व्हील के अलावा 42 बॉबर में कोई बदलाव नहीं किया है। कोई खास परिवर्तन नहीं किया गया है। वे अन्य वेरिएंट की तरह ही हैं।


न्यूज 42 बाॅबर बाइक फीचर्स

42 बॉबर लेटेस्ट बाइक में ब्रेकिंग के लिए ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक की सुविधा को शामिल किया गया है। इस नए वेरिएंट में पहले के समान ही टू-स्टेप एडजस्टेबल सीट, फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी खूबियों को शामिल किया गया है।इस बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक यूनिट फीचर को जोड़ा गया है।


जावा 42 बॉबर रेड शीन एडिशन इंजन

42 बॉबर रेड शीन वर्जन में शामिल पॉवर इंजन की खूबियों की बात करें तो इसमें 334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन को जोड़ा गया है। ये इंजन 29.51bhp की पावर और 30Nm का टॉर्क पैदा करने की क्षमता से लैस है। इस बाइक में असिस्ट और स्लिपर क्लच की सुविधा के साथ ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।


बॉबर रेड शीन वेरिएंट कीमत

42 बॉबर के रेड शीन वेरिएंट की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 2.29 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइज़ पर लांच किया है। वहीं बॉबर बाइक का जावा पेराक वेरिएंट ₹। 2.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर बिक्री किया जाएगा। ये बाइक भारत में लांच होने के बाद अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी की बैंक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को तगड़ी टक्कर देगी।

Tags:    

Similar News