Mahindra Electric Cars: स्कॉर्पियो, थार से लेकर बलेरो कार अब होंगी इलेक्ट्रिक, Mahindra कर रही अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार

Mahindra Electric Cars: कंपनी की ICE SUV इलेक्ट्रिक होंगी। इस दौरान, अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा करने के साथ कंपनी ने अपनी आगामी BE और XUV.e इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च टाइमलाइन से भी पर्दा हटाया था।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-23 13:50 GMT

Mahindra Electric Cars

Mahindra Electric Cars: इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन के साथ Mahindra मोटर्स भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए इस सेगमेंट में अपने वाहनों का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में 2023 में Scorpio N-बेस्ड Global Pik Up और Thar.e कॉन्सेप्ट को पेश किया था। यह भी पुष्टि की गई कि कंपनी की ICE SUV इलेक्ट्रिक होंगी। इस दौरान, अपनी भविष्य की योजनाओं का भी खुलासा करने के साथ कंपनी ने अपनी आगामी BE और XUV.e इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च टाइमलाइन से भी पर्दा हटाया था। आइए जानते हैं महिंद्रा मोटर्स से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

महिंद्रा थार EV और स्कॉर्पियो EV फीचर्स

महिंद्रा थार और स्कॉर्पियो इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई बड़े फीचर्स से लैस होंगी। महिंद्रा इसके केबिन ले आऊट में रिसाइकिल मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे साल 2026 में पेश किए जाने की संभावना है। इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में 4WD लेआउट शामिल होने की आधिकारिक जानकारी सामने आई है।


आगामी बोलरो और स्कॉर्पियो EV फीचर्स

महिंद्रा की बोलरो और स्कॉर्पियो EV में मौजूद फीचर्स में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो.ई और बोलेरो INGLO के रूप में जानी जाने वाले डेडिकेटेड स्केटबोर्ड EV आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती हैं। महिंद्रा XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV जल्द ही इस प्लेटफार्म पर लांच करेगी। महिंद्रा इनमें .ई लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं करेगी।दोनों को भविष्य में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस किए जाने की उम्मीद है।


आज आई जीमहिंद्रा थार EV फीचर्समहिंद्रा थार इलेक्ट्रिक के डिजाइन एलिमेंट की बात करें तो वैश्विक स्तर पर कई कार निर्माताओं ने इलेक्ट्रिफिकेशन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस डिजाइन को इसके अनुसार अनुकूलित किया है और महिंद्रा भी अपनी थार इलेक्ट्रिक के लिए इस कॉन्सेप्ट पर काम कर सकती है।जिसमें अनुकूलित INGLO P1 आर्किटेक्चर होगा, साथ ही एक लंबा व्हीलबेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल है।महिंद्रा थार.ई में बैटरी को फ्लोर के नीचे रखा गया है। कंपनी ने पैकेजिंग लाभों के लिए मुख्य रूप से INGLO प्लेटफॉर्म को चुना है।

आगामी स्कॉर्पियो EV फीचर्स

महिंद्रा मोटर्स की लोकप्रिय कार स्कॉर्पियो के इंटीरियर में एडवांस कनेक्टिविटी विकल्प और फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है। महिंद्रा ने संकेत दिया कि स्कॉर्पियो एन-आधारित पिकअप ट्रक का प्रोडक्शन वर्जन 2025 के मध्य तक पेश कर सकती है। इस कार में बेस्ट-इन-क्लास एप्रोच, डिपार्चर और ब्रेकओवर एंगल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।



Tags:    

Similar News