Mahindra XUV 3XO: Diwali से पहले कीमत में बढ़ोतरी, जानें नई कीमत

Mahindra XUV 3XO Price: Mahindra ने Diwali से पहले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने तगड़े फीचर्स वाली गाड़ी की दाम बढ़ा दी है।

Written By :  Anupma Raj
Update:2024-10-11 11:13 IST

Mahindra XUV 3XO Price Hike, Mahindra XUV 3XO Features, Mahindra XUV 3XO Price in India, Mahindra XUV 3XO Review, Automobile, Automobile News 

Mahindra XUV 3XO Price: Mahindra ने Diwali से पहले ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने अपने तगड़े फीचर्स वाली गाड़ी की दाम बढ़ा दी है। अब Mahindra XUV 3XO को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इस गाड़ी की बढ़ती डिमांड के बाद इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। बता दें कि, महिंद्रा XUV 3XO को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के साथ ही इस कार की डिमांड काफी बढ़ गई थी। अब पांच महीने बाद इस कार की कीमत में इजाफा हुआ है। तो ऐसे में आइए जानते हैं Mahindra XUV 3XO की नई कीमत, फीचर्स, रिव्यू के बारे में विस्तार से:

Mahindra XUV 3XO की नई कीमत, फीचर्स, रिव्यू (Mahindra XUV 3XO Price, Features And Review):

Mahindra XUV 3XO की नई कीमत, फीचर्स, रिव्यू (Mahindra XUV 3XO Price, Features And Review) की बात करें तो इसके सभी फीचर्स जबरदस्त हैं। लेकिन महिंद्रा ने अपनी इस पॉपुलर एसयूवी की कीमत में इजाफा कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, कंपनी ने अब महिंद्रा XUV 3XO की शुरुआती कीमत में 30 हजार रुपए का इजाफा कर दिया है।


महिंद्रा XUV 3XO करीब 7.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। लेकिन अब इस गाड़ी की कीमत में 30 हजार रुपए के इजाफे के बाद इसकी शुरुआत एक्स-शोरूम प्राइस 7.79 लाख रुपए है। वहीं अब महिंद्रा की इस कार के टॉप-मॉडल की कीमत 15.49 लाख रुपए हो गई है। महिंद्रा XUV 3XO तीन पावरट्रेन के साथ इस गाड़ी में 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल का इंजन मिलता है। महिंद्रा XUV 3XO डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ भी मार्केट में मौजूद है। इस गाड़ी में 5-सीट विकल्पों के साथ महिंद्रा XUV3XO SUV का मुकाबला भारतीय बाजारों में मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू से है। ये गाड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (10.25 इंच) के लिए डिस्प्ले, डुअल जोन एसी और वायरलेस फोन चार्जर के साथ आती है। सुरक्षा के लिए इस गाड़ी में 6-एयरबैग और ADAS दिए गए हैं। इस कार में कई दमदार पावरट्रेन मिलती हैं।

Tags:    

Similar News