MAHINDRA XUV 3XO: ग्राहक को पसंद नहीं आ रहा है इस गाड़ी के 5 फीचर्स

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने पिछले कुछ महीने पहले ही Mahindra XUV 3XO को लॉन्च की थी। इस गाड़ी में कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-06-04 08:36 GMT

Mahindra XUV 3XO Features Update

Mahindra XUV 3XO: भारत में महिंद्रा की गाड़ी काफी पॉपुलर है। कंपनी भी हर साल अपनी तगड़े फीचर्स वाली गाड़ी को लॉन्च करती है। कंपनी की Mahindra XUV 3XO को भारतीय यूजर्स काफी पसंद करते हैं। हाल ही में महिंद्रा की ये गाड़ी XUV 3XO लॉन्च हुई है। इस गाड़ी के फीचर्स भी काफी तगड़े हैं। हालांकि, इस गाड़ी के कुछ फीचर्स यूजर्स को पसंद नहीं आई है। तो आइए जानते हैं कि, कौन कौन सा वे फीचर्स; 

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स और रिव्यू (Mahindra XUV 3XO Features And Review):

Mahindra XUV 3XO के फीचर्स और रिव्यू की बात करें तो इस गाड़ी में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है। Mahindra XUV 3XO में 110PS, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 130PS, 1.2L TGDi टर्बो पेट्रोल और 117PS के अलावा 1.5L डीजल इंजन ऑप्शंस मिलता है। Mahindra XUV 3XO एसयूवी की खासियत ये है कि, ये गाड़ी 4.5 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इस गाड़ी में तीन ड्राइव मोड; जीप, जैप और जूम है।

Mahindra XUV 3XO के कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहे हैं। दरस कारों में सीट वेंटिलेशन एक अच्छा फीचर होता है, जो अब कई कारों में मौजूद है। दरअसल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में आगे और पीछे एसी वेंट दिए गए हैं। ये गाड़ी, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें मिलती हैं, हालांकि ये फीचर सिर्फ उनके टॉप-स्पेक वेरिएंट में ही आता है। 


पैडल शिफ्टर्स ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन एक फीचर है। हालांकि, महिंद्रा XUV 3XO में पैडल शिफ्टर्स की कमी है। इस गाड़ी के तुलना में, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन सभी के ऑटोमेटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं। 

हेड-अप डिस्प्ले (HUD) फीचर महिंद्रा XUV 3XO में नहीं है। इसके अलावा पावर्ड ड्राइवर सीट काफी जरूरी फीचर है। ये फीचर किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन है, लेकिन XUV 3XO में ये फीचर नहीं मिलता है।

बता दें कि, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल भारत में काफी होता है। ये सुविधा पहले कई प्रीमियम कारों में मिलता है और बाद में ज्यादा किफायती मॉडल में भी है। हालांकि XUV 3XO में ये सुविधा नहीं है। लेकिन किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन में ये सुविधा मिलती है। 

Tags:    

Similar News