New Defender Octa Launched: लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा,'JLR' हुई लॉन्च, इस कार की कीमत होगी इतनी

New Defender Octa Launched: आइए जानते हैं लैंड रोवर के आगामी मॉडल डिफेंडर ऑक्टा से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Written By :  Jyotsna Singh
Update: 2024-05-05 06:45 GMT

New Defender Octa Launched ( Social Media Photo) 

New Defender Octa Launched: लग्ज़री कार निर्माता लैंड रोवर ने अपना नया मॉडल डिफेंडर ऑक्टा को पेश कर दिया है।इस कार की सबसे बड़ी खूबी है कि डिफेंडर ऑक्टा 'JLR' बैज को पहनने वाली ये कंपनी की पहली कार है। इस एसयूवी में कंंपनी की ओर से 6डी डायनेमिक्‍स वाले एयर सस्‍पेंशन को भी दिया गया है। इसके शामिल होने से ऑफ रोडर सड़कों पर इस कार को चलाने में असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा इस कार में शामिल दमदार इंजन के चलते यह बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला डिफेंडर का सबसे अधिक पावरफुल वर्जन के तौर पर अपनी पहचान बनाएगा। कंपनी ने एसयूवी की क्षमताओं की जांच करने के लिए इसे दुनियाभर की कई जगहों पर टेस्टिंग की है। कंपनी ने एसयूवी पर करीब 13960 टेस्‍ट किए हैं। इसे जर्मनी, फ्रांस, स्‍वीडन, दुबई, अमेरिका और यूके जैसे देशों में कई तरह से टेस्‍ट किया जा चुका है।आइए जानते हैं लैंड रोवर के आगामी मॉडल डिफेंडर ऑक्टा से जुड़े डिटेल्स के बारे में

क्या कहते हैं डिफेंडर के एमडी मार्क कैमरून

डिफेंडर ऑक्टा के लॉन्च को लेकर डिफेंडर के एमडी मार्क कैमरून का कहना है कि डिफेंडर OCTA हाईएंड लग्‍जरी और एडवेंचर एसयूवी कार है। इसके हर अनुभव में डिफेंडर का डीएनए होगा और मैं डिफेंडर OCTA की यात्रा पर आने वाले पहले ग्राहकों का स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।अपनी क्षमताओं के साथ ही यह एसयूवी एडवेंचर का पर्याय होगी।


फीचर लोडेड कार होगी डिफेंडर ऑक्टा

डिफेंडर ऑक्टा में स्टीयरिंग व्हील पर नया ऑक्टा डायमंड बैज देखने को मिलेगा। वहीं इस कार की हेडलाइट्स के नीचे बॉडीवर्क में अपडेटेड सेक्शन, केबिन में स्टीयरिंग व्हील के निचले हिस्से पर ऑप्शनल ऑक्टा ड्राइव मोड मिलेगा। इसके अतिरिक्त भारी ब्रेम्बो ब्रेक का एक सेट और 6D डायनेमिक्स सस्पेंशन सिस्टम, नया फ्रंट बंपर, चौड़े व्हील आर्च, नए व्हील और नया एग्जॉस्ट सिस्टम जैसी कई शानदार सुविधाओं को इस कार में शामिल किया गया है। डिफेंडर ऑक्टा इसे मानक लैंड रोवर डिफेंडर की तुलना में और भी अधिक सक्षम बनाने के लिए इसके व्हील आर्टिक्यूलेशन में भी इज़ाफ़ा किया गया है। जो इसे पहले से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है।

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा पावरट्रेन

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा में पावरफुल परफोर्मेंस क्षमता से लैस BMW-सोर्स्ड 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड माइल्ड-हाइब्रिड V8 इंजन शामिल किया गया है। वहीं ट्रांसमिशन के लिए इसे 8-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।यह इंजन लैंड रोवर की नई जनरेशन के 4-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस होने के साथ 626bhp की पावर जनरेट करने की क्षमता रखता है।


लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा ग्लोबल मार्केट में इस कार को 160,000 डॉलर यानी करीब 1.33 करोड़ की कीमत पर पेश किया जा हालांकि इसकी कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है । लांच होने के बाद यह ऑफ-रोड SUV मर्सिडीज-बेंज G 63 से लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा मुकाबला करेगी।

Tags:    

Similar News