New Range Rover Sports EV: रेंज रोवर स्पोर्ट का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही होगा लॉन्च, लीक हुईं इसकी खूबियां

New Range Rover Sports EV: कंपनी अपने आगामी EV मॉडल रेंज रोवर स्पोर्ट के कॉन्सेप्ट का खुलासा 2024 के अंत तक कर सकती है,आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-03-30 05:53 GMT

New Range Rover Sports EV 

New Range Rover Sports EV: सुपर लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर जल्द ही अपने इलेक्ट्रिक लाईनअप में कुल 6 EV को शामिल कर इसका विस्तार करने की योजना बना रही है। मिली जानकारियों के आधार में कंपनी अपने आगामी EV मॉडल रेंज रोवर स्पोर्ट के कॉन्सेप्ट का खुलासा 2024 के अंत तक कर सकती है। ग्लोबल मार्केट में न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट कंपनी की 2026 तक आने वाली रेंज रोवर EV के बाद दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज करेगी।भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए JLR कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के उत्पादन पर भी योजना बना रही है। साथ ही गुजरात के साणंद और पुणे में अपने प्लांट स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

जगुआर 2026 तक लांच करेगी 2 इलेक्ट्रिक मॉडल

सुपर लग्जरी कार जगुआर भी अपने इलेक्ट्रिक लाइन अप में विस्तार करने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत 2026 तक दो इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिनमें से एक 4-डोर GT है, जिसे 2024 के के अंत में लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।जगुआर के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में शामिल दूसरी EV शानदार SUV के तौर पर पेश किया जाएगा।दोनों EV कार जगुआर के JEA आर्किटेक्चर पर बेस्ड होंगी। ये EV कार बेंटले बेंटायगा को टक्कर देने में सक्षम होगी।

Full View

क्या कहते हैं JLR के CEO एड्रियन मार्डेल

JLR के CEO एड्रियन मार्डेल ने कंपनी की EV रणनीति से पर्दा उठाते हुए स्पष्ट किया कि, कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लांच होने को तैयार रेंज रोवर स्पोर्ट EV से पहले पेश की जा चुकी कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार रेंज रोवर EV को लॉन्च किया जाएगा। रेंज रोवर EV को बुकिंग ओपन करने के मात्र दो महीने के भीतर ही 16,000 से भी अधिक बुकिंग मिल चुकीं हैं। आगामी इलेक्ट्रिक रेंज रोवर स्पोर्ट को रेंज रोवर EV के समान MLA प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा वहीं कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से विस्तार करते हुए 2026 तक कुल 6 लैंड रोवर्स को लांच करने का लक्ष्य साधा है। नई और अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर वाहनों को मार्केट में लॉन्च करने की योजना चलते हम अधिक समय ले रहे हैं।

Tags:    

Similar News