अब Ola Cab App में नहीं मिलेगा Google Maps फीचर, अब मिलेगी ये सुविधा

Ola Cabs Google Maps: Ola Cabs Apps में Google Maps का फीचर अब नहीं मिलने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी जगह अब ओला मैप ने ले ली है।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2024-04-25 11:41 GMT

Ola Cabs Google Maps: ओला अक्सर अपने ग्राहकों के लिए नया नया अपडेट लाता रहता है। एक बार फिर कंपनी ने अपने कुछ फीचर में बदलाव किया है। दरअसल ओला कैब ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसके बाद इस ऐप में गूगल मैप का इस्तेमाल नहीं किया होगा।

Ola Cabs Apps में नहीं मिलेगा Google Maps फीचर

Ola Cabs Apps में Google Maps का फीचर अब नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी जगह अब ओला मैप ने ले ली है। अब इसमें AI चैटबोट को भी जोड़ दिया गया है। बता दें कि, ओला कैब एप को अपडेट किया गया है। जिसके बाद ही ये फैसला लिया गया है। गूगल मैप्स (Google Maps) की जगह ओला अब ओला मैप्स (Ola Maps) का इस्तेमाल करने जा रहा है। दरअसल ओला एप में ओला मैप्स नेविगेशन सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है। इतना ही नहीं साथ ही एप में Krurtim चैटबोट को भी जोड़ा गया है। इस बात की जानकारी खुद ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी है। 


बता दें कि, ओला मैप्स में पहले रास्ते के बारे में जानकारी के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल होता था। लेकिन अब गूगल मैप्स की जगह ओला मैप्स का इस्तेमाल करना होगा। वहीं ओला मैप्स को और ज्यादा बेहतर बनाया गया है। इस ऐप का मकसद लोकेशन की जानकारी को और भी अधिक सटीक बनाने के लिए किया जा रहा है। जिसकी मदद से कैब बुक करना और भी आसान बन जाएगा। बता दें ओला एप के इस अपडेट को लेकर कंपनी अपने यूजर से फीडबैक भी लेगी। जिसकी मदद से नेविगेशन सिस्टम में लगातार और अधिक सुधार हो सके। वहीं इस अपडेट से कंपनी ग्राहकों के एक्सपीरियंस को और अधिक बेहतर बनाना चाहती है। 

दरअसल ओला कैब एप के नेविगेशन बार (Navigation Bar) को भी री-डिजाइन किया गया है। इस ऐप के होम पेज पर कंपनी की ओर से AI चैटबोट Krutrim को भी जोड़ा गया है। जिसके जरिए यूजर्स के सवालों का जवाब मिल पाएगा। इस ऐप के होम पर Krutrim के साथ कैब बुकिंग, फूड ऑडरिंग समेत ईवी ऑडरिंग का ऑप्शन भी शामिल है। 

Tags:    

Similar News