Tata Curvv EV: छोटा पैकेट बड़ा धमाका है टाटा कर्व EV,12 अगस्त से शुरू होगी इसकी बुकिंग, कीमत होगी इतनी

Tata Curvv EV: लॉन्च के साथ ही ग्राहकों के लिए इस इलेक्ट्रिक कार की आधिकारिक बुकिंग 12 अगस्त से और टेस्ट ड्राइव 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। आइए जानते हैं कर्व EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-07 16:04 GMT

Tata Curvv EV:

Tata Curvv EV: भारतीय चार पहिया बाजार में बहु प्रतीक्षित टाटा मोटर्स की कर्व EV को लॉन्च कर दिया गया है। कई एडवांस तकनीक से लैस ये कॉम्पैक्ट एसयूवी कार एक छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित होती है। नई टाटा कर्व EV को 5 रंग विकल्पों- प्रिस्टिन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज में पेश किया है। लॉन्च के साथ ही ग्राहकों के लिए इस इलेक्ट्रिक कार की आधिकारिक बुकिंग 12 अगस्त से और टेस्ट ड्राइव 14 अगस्त से शुरू होने जा रही है। आइए जानते हैं कर्व EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

कर्व EV बैटरी पैक

कर्व EV की रेंज क्षमता की बात करें तो यह 8.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की गति पकड़ने में सक्षम है। ये EV DC फास्ट चार्जर की मदद से 15 मिनट की चार्जिंग में 150 किलोमीटर तक दूरी तय करने में सक्षम है। टाटा कर्व EV को बाजार में 123kW की मोटर (167hp) के साथ 45kWh और 55kWh 2 बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया है। ये बैटरी पैक सिंगल चार्ज में क्रमश: 585 और 502 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता से लैस हैं।


कर्व EV डिजाइन

लॉन्च हुई टाटा कर्व इलेक्ट्रिक मेंस्मार्ट चार्जिंग एनीमेशन और सामने के ट्रंक पर फ्रंक डिजाइन के साथ साथ ही गाड़ी में आगे और पीछे वैलकम और गुडबाय फंक्शन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा स्मार्ट डिजीटल DRL गाड़ी को लॉक या अनलॉक करते समय लाइट ऑन रहने में सक्षम बनाता है। गाड़ी में LED लाइट बार, स्टैक्ड LEDहेडलैंप और नए 18-इंच के अलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल और पीछे की तरफ LED टेललाइट्स जैसी खुबसूरत डिजाइन एलिमेंट को जोड़ा गया है।टाटा कर्व SUV-कूपे में कई सेंगमेंट फर्स्ट फीचर के साथ मिलते हैं। जिसमें आर्केड.ईवी ऐप सूट, वॉयस असिस्टेंट और जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट मिलता है।


कर्व EV फीचर

इंटीरियर की बात करें तो SUV-कूपे में फिजिटल कंट्रोल पैनल, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, JBL साउंड सिस्टम और 500-लीटर के बूट स्पेस जैसी खूबियां मिलती हैं।इसके अलावा आर्केड ईवी ऐप सूट, वॉयस असिस्टेंट और जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट , सेंट्रल टचस्क्रीन के साथ दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन,12.3 इंच का हरमन टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे स्मार्ट फीचर्स से इस कार को लैस किया गया है।


कर्व EV कीमत

भारतीय बाजार में कर्व EV को 17.49 लाख रुपये से शुरू होकर 21.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लांच किया गया है। इसका मुकाबला MG ZS EV, BYD अट्टो-3 के साथ आगामी मारुति सुजुकी eVX और हुंडई क्रेटा EV से होगा।

Tags:    

Similar News