Tata Curvv EV: मात्र 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर घर लाएं टाटा कर्व EV, जानिए डिटेल

Tata Curvv EV: इस कार की डिलीवरी की लेकर मिली जानकारी से अनुसार 23 अगस्त यानी अगले हफ्ते से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इस कार की डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रही है। आइए जानते हैं टाटा कर्व EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में विस्तार से...

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-08-13 10:59 GMT

Tata Curvv EV

Tata Curvv EV: इस समय यदि आप कार खरीदने का प्लान बना रहें हैं और बजट कम है तो मस्त 2100 रूपए देकर आप अपनी नई कार खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। टाटा मोटर्स की कर्व EV के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू होते ही इस गाड़ी के लिए कंपनी को बंपर बुकिंग हासिल हो रही है। अगर इस गाड़ी की फास्ट डिलीवरी पाना चाहते हैं तो फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व की तर्ज पर कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के माध्यम से 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर आप जल्दी से जल्दी अपनी कार की बुकिंग करवा सकते हैं। इस कार की डिलीवरी की लेकर मिली जानकारी से अनुसार 23 अगस्त यानी अगले हफ्ते से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इस कार की डिलीवरी सर्विस शुरू करने जा रही है।

टाटा कर्व EV वेरिएंट्स

भारतीय बाजार में टाटा कर्व EV को 5 वेरिएंट्स- क्रिएटिव, एक्म्प्लिश्ड, एक्म्प्लिश्ड+ S, एम्पावर्ड+ और एम्पावर्ड+ A में बिक्री के लिए उतारा गया है। इन वेरिएंट्स में 5 रंग- प्रिस्टिन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पावर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज रंग विकल्प मौजूद मिलते हैं।


टाटा कर्व EV फीचर्स

टाटा कर्व EV को तकनीकी तौर पर एडवांस फीचर्स से लैस करने के साथ ही इसे कई सेंगमेंट में फर्स्ट फीचर को शामिल किया गया है। फर्स्ट फीचर्स के तौर पर आर्केड.ईवी ऐप सूट, वॉयस असिस्टेंट और जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, स्मार्ट चार्जिंग एनीमेशन और फ्रंक दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो कर्व EV में LED लाइट बार, स्टैक्ड LED हेडलैंप और नए 18-इंच के अलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल और LED टेललाइट्स मिलती हैं।


कर्व EV बैटरी पैक

कर्व EV में सुरक्षा के लिए EPB, 6 एयरबैग, i-VBAC के साथ ESP, एडवांस्ड ESP, डिस्क ब्रेक, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया है। इसमें शामिल दो बैटरी विकल्प- 45kWh और 55kWh सिंगल चार्ज में क्रमश: 585 और 502 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 8.6 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की गति से दौड़ने में सक्षम है।


कर्व EV की कीमत

भारतीय बाजार में कर्व EV को 17.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 21.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए पेश किया गया है।

Tags:    

Similar News