Tata Curvv EV: 2 बैटरी विकल्पों के साथ आएगी टाटा कर्व EV, कीमत होगी इतनी

Tata Curvv EV: कर्व EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इस EV के टॉप-स्पेक में 55kWh बैटरी और सिंगल मोटर को जोड़ा जाएगा, सिंगल चार्ज ये इलेक्ट्रिक कार 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी।

Report :  Jyotsna Singh
Update: 2024-07-23 15:39 GMT

Tata Curvv EV 

Tata Curvv EV: टाटा मोटर्स ने अपनी कर्व SUV-कूपे के इलेक्ट्रिक वर्जन के फीचर्स और डिजाइन का खुलासा कर चुकी है। अब इसके बैटरी पैक और पावरट्रेन की जानकारी सामने आई है। वहीं इसकी कीमत की आधिकारिक घोषणा अगले महीने 7 अगस्त को करने जा रही है। कर्व EV को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इस EV के टॉप-स्पेक में 55kWh बैटरी और सिंगल मोटर को जोड़ा जाएगा। सिंगल चार्ज ये इलेक्ट्रिक कार 600 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। आइए जानते हैं कर्व EV से जुड़े डिटेल्स के बारे में...

कर्व EV डिजाइन

कर्व EV के एक्सटीरियर की बात करें तो इस लेटेस्ट कार में ब्लैक-आउट छत, स्प्लिट स्पॉइलर, पीछे LED टेललाइट्स, बूट-लिड की चौड़ाई तक LED लाइट बार फैली हुई नजर आती है। जो इसे बेहद आकर्षक लुक प्रदान करती है। इस कार के फ्रंट में दोनों तरफ LED DRLs दिए हैं, जिन्हें टाटा लोगो के ऊपर एक LED लाइट बार से कनेक्ट किया गया है। इस इलेक्ट्रिक कार में सामने के दरवाजों पर EV बैजिंग और बड़े ड्यूल-टोन अलॉय व्हील के साथ ही इसके बंपर के किनारों पर त्रिकोणीय क्लस्टर, ढलानदार छत, चमकदार काली साइड सिल्स और व्हील आर्च जैसे डिजाइन एलिमेंट्स मिलते हैं।


टाटा कर्व EV फीचर्स

आगामी इलेक्ट्रिक कार टाटा कर्व EV को DC फास्ट चार्जर से 10 मिनट चार्ज कर 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इस कार में पॉपुलर फीचर पैनोरमिक सनरूफ, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स के अलावा पावर्ड टेलगेट, फ्लश डोर हैंडल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद मिलेंगे।


टाटा कर्व EVकीमत

टाटा कर्व EV की कीमत को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे 18 से 24 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया जा सकता है। ये कार लॉन्च होने के बाद अपने सेगमेंट की EV MG ZS EV और महिंद्रा XUV400, BYD अट्‌टो-3 से मुकाबला करेगी।



Tags:    

Similar News