चिराग पर भारी पड़े नीतीश! दावे की चार सीटों पर कब्जा, जेडीयू ने जारी की पहली सूची

Bihar Assembly Elections 2025: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जदयू की पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Update:2025-10-15 12:35 IST

JDU Releases First List

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जदयू की पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि एनडीए गठबंधन में शामिल चिराग पासवान के दावे वाली चार सीटों पर भी जदयू ने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

जारी सूची के मुताबिक आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, सिंघेश्वर (अ.जा.) से रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा (अ.जा.) से रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर साह, कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) से अतिरेक कुमार, बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी को चुनाव मैदान में जदयू ने उतारा है। वहीं दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, गयघाट से कोमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा (अ.जा.) से आदित्य कुमार, कांटी से ई. अजीत कुमार, कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडेय, भोरै (अ.जा.) से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरोली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीष्म कुशवाहा, रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीशु सिंह, बजहरिया से इन्द्रदेव पटेल, महाराजगंज से हेम नारायण साह को जदयू ने उम्मीदवार घोषित किया है।

इसके साथ ही एकमा से धूमल सिंह, मॉड़ी से रणधीर सिंह, परसा से छोटे लाल राय, वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकर (अ.जा.) से महेन्द्र राम, मेहनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर (अ.जा.) से महेश्वर हजारी, वारिसनगर से डॉ. मांजरीक मृगाल, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सरायराजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, हसनपुर से राज कुमार राय, चेरिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलोली (अ.जा.) से रामचंद्र सदा, खगड़िया से बल्लू मंडल, बेलदौर से पन्ना लाल पटेल, जमालपुर से नचिकेता मंडल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

सूर्यगढ़ा से रामानन्द मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से डॉ० कुमार पुष्पज्य, अस्थावाँ से जितेन्द्र कुमार, राजगीर (अ.जा.) से कौशल किशोर, इस्लामपुर से रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ़ प्रेम मुखिया, नालंदा से श्रवण कुमार, हरणौत से हरिनारायण सिंह, मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी (अ.जा.) से श्याम रजक, मसौढ़ी (अ.जा.) से अरुण मांझी, संदेश से राधा चरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह और राजपुर (अ.जा.) से संतोष कुमार निराला को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Tags:    

Similar News