Bihar: शराब तस्करों को पकड़ने जा रही पुलिसकर्मियों की नाव पलटी, एक जवान की मौत, 3 लापता

Bihar: शराब तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम की नाव गंडक नदी में पलट गई, जिसमें 3 जवान लापता हो गए हैं। साथ में एक जवान की मौत हो गई है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-26 14:40 GMT

Bihar: गोपालगंज में नाव हादसा (boat accident in gopalganj) हुआ है। इसमें 3 जवान लापता हो गए हैं। जादोपुर के राजवा गांव में शराब तस्करी की सूचना मिली थी। तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम नाव पर सवार होकर थी। इसी दौरान गंडक नदी (Gandak River) में नाव पलट गई। नाव पलटते ही सभी पुलिसकर्मी नदी में डूब गए। हालांकि, इनमें से कुछ पुलिसकर्मी तैरकर बाहर आ गए। लेकिन तीन जवान बाहर नहीं निकल पाए। वह अभी भी लापता हैं।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस जवान की तलाश में जुट गई है। करीब 2 घंटे बाद पुलिस जवान की लाश बरामद हुई इसके बाद पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यादोपुर पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी: पुलिस

मृत जवान की पहचान गया के मोहन कुमार ठाकुर के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई। वह सिपाही के पद पर तैनात था। वहीं पुलिस का कहना है कि यादोपुर पुलिस को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी कि इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसके बाद पुलिस टीम छापेमारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

गोपालगंज पुलिस लगातार शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है: एसपी

मामले एसपी आनंद कुमार ने बताया कि गोपालगंज पुलिस लगातार शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है। बुधवार दोपहर भी पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी करने के लिए नाव से रवाना हुई थीम इसी दौरान एक दुखद घटना हो गई। इसमें एक पुलिस जवान की मौत हो गई।

राजकीय सम्मान के साथ जवान का किया जाएगा अंतिम संस्कार

पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। मृत जवान के परिजनों को अंतिम सलामी के बाद शव को उनके हवाले कर दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि इस घटना के बाद गोपालगंज पुलिस को अपूरणीय क्षति हुई है।

Tags:    

Similar News