Bihar News: चुनावी सभा में पहुंचे रवि किशन, सरकार से पूछा, कौन बात के घमंड बा जंगल राज के घमंड बा का

Kurhani By-Election 2022: रवि किशन ने कहा कि जिंदगी झंड बा...नितीश बाबू...कौन बात के घमंड बा। जंगल राज के घमंड बा का? एक आदमी बीमार बा... पूरा बिहार बीमार हो गईल।

Update: 2022-12-03 12:07 GMT

Kurhani By Election 2022 BJP MP Ravi Kisan  (Social Media)

Kurhani By-election 2022: बिहार में कुढ़नी सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार का आज अंतिम दिन है। महागठबंधन और भाजपा पूरी जोर आजमाइश कर रहे हैं कि जनता तक अपना प्रचार प्रसार कर वोट मांग सकें। इसी क्रम में आज भाजपा की ओर से चुनावी सभा आयोजित की गई। केरमा के हाईस्कूल मैदान में भोजपुरी स्टार सांसद रवि किशन आज चुनावी मैदान में स्टार प्रचारक के तौर पर दिखे। भाषण के शुरुआत सही उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिंदगी झंड बा...नितीश बाबू...कौन बात के घमंड बा। जंगल राज के घमंड बा का? एक आदमी बीमार बा... पूरा बिहार बीमार हो गईल।

रवि किशन ने कहा यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव सम्मान की लड़ाई है। यह चुनाव गुंडाराज और जंगलराज का खात्मा करेगा। रवि किशन ने कहा कि मोदी जी के साथ धोखा हुआ है। हम मोदी जी का संदेश लेकर आए हैं।

जनता से अपील है कि वह केदार प्रसाद गुप्ता को ही जिताएं। कहा कि आज बिहार में क्राइम बढ़ गया है कत्लेआम हो रहा है। लेकिन नितीश बाबू को कुर्सी का स्वार्थ है। कुर्सी के लालच में बिहार को खत्म करने के लिए वे चल पड़े हैं।

भाषण के अंत में उन्होंने कहा कि कौन बात के घमंड बा। यह बिहार था जब लोग यहां बसना चाहते थे। भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर आए रवि किशन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा सांसद चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

वहीं चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की की जनसभा में हुए हंगामे पर भी निशाना साधा है। चिराग ने कहा कि कल सीटीईटी अभ्यर्थियों ने क्या गलत मांग की? इन लोगों को महागठबंधन के लोगों के कुर्सी से मारकर उन्हें भगा दिया।

हमारे तारी बेचने वाले भाइयों को पकड़ कर जेल भेज रहे हैं। और जो शराब बना रहा है, बेच रहा है, उसे यह महागठबंधन की सरकार संरक्षण दे रही है। आज बिहार में रेप, लूट, हत्या जैसे वारदात बढ़ गए हैं।

इस पर काबू में नहीं लगाया जा रहा है। इनसे सतर्क रहिए और भाजपा को वोट दीजिए। वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार बढ़ रहा है। जनता महागठबंधन की सरकार का सच जान चुकी है। इसलिए इस बार कुढ़नी में भाजपा को जीत दिला कर उन्हें करारा जवाब देगी।

Tags:    

Similar News