राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात, चुनावी रणनीति पर संकेत?
राहुल गांधी अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के छठे दिन जमालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ मुंगेर स्थित खानकाह रहमानी मस्जिद का दौरा किया और मुस्लिम विद्वानों व अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी से मुलाकात की।
By : Harsh Sharma
Update:2025-08-22 10:35 IST
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के छठे दिन जमालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ मुंगेर स्थित खानकाह रहमानी मस्जिद का दौरा किया और मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की। यहां दोनों नेताओं ने अमीर-ए-शरीयत मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी से भी भेंट की। राहुल और तेजस्वी की यह मुलाकात चुनावी माहौल में राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।